
UP By-election 2024 Result: सीसामऊ में सपा को मिली जीत, 8629 वोटों से BJP को हराया
UP By-election 2024 Result: महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के साथ-साथ 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की भी गिनती जारी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा उपचुनाव की गिनती जारी है। इसी बीच गाजियाबाद सीट पर भाजपा को जीत मिली हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को भारी बहुमत से जीत मिली हैं। वहीं बीजेपी के संजीव शर्मा को 96550 मत मिले हैं। तो वही सपा प्रत्याशी को 27174 वोट, BSP को 10729 वोट मिले हैं। हालांकि बीजेपी प्रत्याशी संजीव शर्मा 69676 मतों से जीते हैं।
सीसामऊ और कुंदरकी सीट का परिणाम
बता दें, कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर सपा को जीत मिल चुकी हैं। जहां नसीम सोलंकी ने BJP के सुरेश अवस्थी को हराया हैं। वहीं नसीम सोलंकी ने 8629 वोटों से BJP के सुरेश अवस्थी को मात दी हैं।
मुरादाबाद की कुंदरकी में भाजपा को जीत मिली हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह को भारी बहुमत से जीत मिली हैं। 91 हजार से अधिक वोटों से रामवीर सिंह ठाकुर जीते हैं।
उपचुनाव का रिजल्ट आज
बता दें कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें करहल, गाजियाबाद, फूलपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, कटेहरी, खैर, मझवां और मीरापुर शामिल हैं। इस सीट पर 20 नवंबर को मतदान हुआ। अब यूपी की सभी सीटों पर फैसला आज होगा।