Kannauj News: दुष्कर्म के आरोप में कन्नौज से सपा नेता नवाब सिंह गिरफ्तार
Kannauj News: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और डिंपल यादव के राइट हैंड रहे सपा नेता नवाब सिंह यादव को पुलिस ने कन्नौज से गिरफ्तार कर लिया है। नवाब के खिलाफ एक नाबालिग लड़की को नौकरी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। बता दें, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे नवाब को जिले में अखिलेश और डिंपल का राइट हैंड भी करार दिया जाता है। हालांकि सपा नेता ने खुद को बेकसूर बताते हुए पूरे मामले में राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप लगाया है।
वहीं इस मामले में पीड़ित छात्रा की मां के द्वारा दी गई तहरीर में नवाब सिंह यादव के खिलाफ ऐक्शन लिया गया है। उसे कन्नौज के चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में रंगे हाथ पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के दौरान एसपी अमित कुमार आनंद खुद मौजूद रहे। घटना के बाद से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सैकड़ों समर्थक थाने का घेराव करने पहुंच गए।
इस मामले की वजह से नवाब सिंह यादव ने अपने राजनीतिक करियर को समाप्त करने की साजिश बताया है। उनका कहना है कि यह आरोप उनके खिलाफ रचा गया एक षड्यंत्र है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पीड़िता की बुआ पहले समाजवादी पार्टी में थी, वह अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। इस वजह से यह पूरा मामला रचा गया है।
यह भी पढ़ें:-Kanguva Trailer Release: 7 अलग देशों में हुई शूटिंग फिल्म कंगुवा, ट्रेलर रिलीज