Breaking News:
Seema Haidar

Seema Haider ने फहराया भारत का झंडा

पाकिस्तान से भारत आई Seema Haider ने फहराया भारत का झंडा, लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे

नोएडा: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर चर्चा में है। इसी बीच सीमा हैदर की एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वो भारतीय रंग में रंगती हुई नजर आ रही है। बता दे कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत पाकिस्तानी से आई सीमा हैदर ने रबूपुरा स्थित अपने घर पर तिरंगा लगाया। इस मौके पर सीमा का पति सचिन मीणा और अधिवक्ता एपी सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही सीमा ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

भारत माता की जय  के नारे लगाए

बता दे कि सीमा ने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगा कर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। दरअसल, सीमा पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है वो बिना वीजा के नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा आई। जहां वो अपने पति सचिन के साथ रबूपुरा में रह रही है। अवैध तरीके से भारत आने पर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। फिलहाल दोनों जमानत पर हैं और रबूपुरा में ही रह रहे हैं।

फिल्म और नौकरी का मिला ऑफर

दरअसल, कई दिनों से सीमा और सचिन की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाने की चर्चा चल रही है। जिस पर कई नेताओं ने विरोध किया है। बता दें कि आर्थिक तंगी को देखते हुए मेरठ के रहने वाले प्रोड्यूसर अमित जानी ने उनकी मदद की पेशकश की और सीमा हैदर को अपनी एक फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। इसके साथ ही सीमा को नौकरी का भी ऑफर दिया गया गुजरात के एक उद्योगपति ने नौकरी देने का ऑफर किया है। इस ऑफर में सीमा और सचिन को हर महीने 50-50 हजार की नौकरी का ऑफर दिया गया है।

नेपाल के जरिए पहुंची थी भारत

सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भारत आई और उसने नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा से शादी कर ली। साल 2019 में दोनों की ऑनलाइन गेम पबजी पर मुलाकात हुई थी। इसके बाद मई, 2023 में वह नेपाल के जरिए भारत पहुंची। 4 जुलाई को जब वह सचिन के साथ शादी के लिए वकील के पास गई तो भारत में अवैध तरीके से घुसने के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ सचिन और सचिन के पिता की भी गिरफ्तारी हुई। हालांकि, 2-3 दिन में छोड़ दिया गया। लेकिन शक के आधार पर पुलिस इनकी पूछताछ करती है।


Comment As:

Comment (0)