Breaking News:
Almora

Almora : महिला सेवा दल की प्रेस वार्ता , प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी ने की प्रेस वार्ता

Lucknow Desk : खबर अल्मोड़ा जिले से है जहाँ स्थानीय शिखर होटल में महिला सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों से रूबरू होते हुए शोभा जोशी ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सेवा दल पंचायत स्तर और ब्लॉक स्तर तक संगठन का विस्तार करेगा। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में अंकिता जैसे रेपकान्ड हो रहे है और युवा रोजगार की तलाश में दर -दर भटक रहा है। इसके साथ ही महंगाई चरम पर है और प्रदेश में सरेआम क़त्ल हो रहे हैं। आगे शोभा जोशी कहती है कि आने वाली 28 तारिख को सेवा दल का एक कार्यक्रम होटल शिखर में आयोजित किया जाएगा जिसमें सेवा दल के प्रदेश स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। आज की इस प्रेस वार्ता में स्थानीय विधायक मनोज तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी सहित पार्टी के अन्य लोग भी मौजूद रहे।


Comment As:

Comment (0)