
Bihar : बैंक मैनेजर का मिला शव, मचा हड़कप
Lucknow Desk : बिहार के पटना से बेहद चौंकाने वाली ख़बर सामने आई हैं। जो बेहद डरावनी हैं। यहां एक बैंक मैनेजर का शव मिला हैं। मैनेजर का नाम अभिषेक वरुण हैं। मैनेजर पिछले 36 घटों से गायब था। अब उनका शव मंगलवार को बेउर थाना क्षेत्र के एक कुएं से बरामद किया गया है। अभिषेक की गुमशुदगी के बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी और इस घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। बता दे कि अभिषेक वरुण पटना के कंकड़बाग के रहने वाले थे और ICICI लोम्बार्ड में ब्रांच मैनेजर थे। उनके गायब होने पर कंकड़बाग थाने में केस दर्ज कराया गया था। अभिषेक के भाई के अनुसार, देर रात लगभग 2:45 बजे अभिषेक ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इस कॉल के तुरंत बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई। रात भर इंतजार के बाद भी जब अभिषेक घर नहीं लौटे, तो मंगलवार सुबह उनकी पत्नी ने कंकड़बाग थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस भी अभिषेक की तलाश में जुट गई। अब अभिषेक वरुण का बेउर इलाके में एक कुएं से शव बरामद हुआ। उनकी मौत कैसे हुई। अभी तक इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि उन्होंने आखिरी बार अपनी पत्नी को फोन पर उनका एक्सीडेंट होने की जानकारी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि जिस कुएं से उनका शव मिला है। उसी कुएं में उनकी स्कूटी और उनके चप्पल भी बरामद हुए हैं।अब वरुण की रहस्यमयी तरीके से हुए इस मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है. उनके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।