Breaking News:
High Heels Dispute

Agra News: पत्नी के हाई हील से परेशान पति ने मांगा तलाक!, जानें क्या है पूरा मामला?

Agra News: अक्सर पति- पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर कहा सुनी हो जाती है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला आगरा से आया है। जहां एक पति और पत्नी के बीच हाई हील्स को लेकर झगड़ा हो गया। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई। वहीं इस मामले में पुलिस तक आ गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों को परिवार परामर्श केंद्र भेजा है, जहां उनकी काउंसलिंग की गई।

शादी के एक साल बाद हुआ विवाद

बता दें, यह पूरा मामला आगरा का है। दंपती की शादी साल 2024 में हुई थी। शादी के बाद से दंपती में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगा। इधर, पत्नी को बचपन से ही ऊंची हील की सैंडल पहनने का शौक था, मगर उसका पति उसके लिए सैंडल लेकर नहीं आ रहा था। हर बार पति उसे झूठा दिलासा देता रहा। यह बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच विवाद हो गया।

वहीं हाई हील्स पर विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया। पिछले एक महीने से पत्नी मायके में रह रही थी। जब यह मामला पुलिस तक पहुंचा, तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दोनों एक-दूसरे से तलाक लेने की जिद पर अड़े हुए थे।

सैंडल पहनकर लगा ली चोट

वहीं परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे पति ने काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार को बताया कि उसकी पत्नी ऊंची हील की सैंडल पहनकर ठीक से चल नहीं पाती है। एक बार उसने ऊंची हील वाली सैंडल उसे दिलाई थी, जिससे वह गिर पड़ी और उसको चोट लग गई। इसके बाद भी वह ऊंची हील की सैंडल की मांग करती है। इस अजीब डिमांड की वजह से वो खाना भी नहीं खा रही थी। वह नाराज होकर अपने मायके चली आई। इधर, पत्नी का कहना है कि पति ने उसके साथ मारपीट की थी। इस वजह से वह मायके आ गई। शादी के बाद कोई भी मांग पति पूरी नहीं करता था।


Comment As:

Comment (0)