Breaking News:
DGP Prashant Kumar

यूपी में Mock Drill की तैयारी तेज, DGP Prashant Kumar ने दी जानकारी

Lucknow Desk: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले में केंद्र सरकार ने देशभर में सिविल डिफेंस Mock Drill कराने का निर्देश दिया हैं। ये Mock Drill देश के 244 जिलों कराया जाएगा। जिसमें से यूपी के 19 जगहों को चिन्हित किया गया है। इसे लेकर DGP Prashant Kumar ने जानकारी दी है।

Mock Drill को लेकर DGP Prashant Kumar ने दी जानकारी

यूपी के DGP Prashant Kumar ने मॉक ड्रिल की जानकारी देते हुए कहा कि कल प्रदेशभर में सिविल डिफेंस मॉकड्रिल होगी। Mock Drill की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुलिस अफसरों को कड़े निर्देश दिए गए है। केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार, Mock Drill का आयोजन किया जाएगा। ब्लैक आउट के बारे में भी निर्देश दिए गए है। वहीं सिविल प्रशासन, पुलिस, फायर सर्विस और NDRF की संयुक्त रूप से तैयारी में लगा हुआ है।

राज्य के 19 जिलों की पहचान

DGP Prashant Kumar ने बताया कि राज्य के 19 जिलों की पहचान की गई है। जिसको तीन श्रेणी में रखा गया है। A श्रेणी, B श्रेणी और C श्रेणी में रखा गया है।

A श्रेणी- बुलंदशहर (नरोरा)।

B श्रेणी- आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बक्शी का तालाब, मुगलसराय और सरसवा।

C श्रेणी- बागपत, मुजफ्फरनगर।

क्या होगा Mock Drill?

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान के खिलाफ है। युद्ध को देखते हुए Mock Drill कराने का फैसला केंद्र सरकार ने लिया है। बता दें, साल 1971 के बाद देश में पहली बार जंग का Mock Drill होने जा रहा है। इस Mock Drill का मकसद जंग होने पर खुद को हमले से बचाना और दूसरों का रेसक्यू करना है। इस Mock Drill के दौरान एयर सायरन बजेगा, ब्लैक आउट और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जाएगा। कल के सिविल डिफेंस Mock Drill से पहले देश में कई जगहों पर सायरन बज रहे हैं। सबसे पहले मुंबई के दादर के एंटनी डिसिल्वा हाई स्कूल का सायरन बजाकर तैयारियों का जायजा लिया गया है। इस दौरान कुछ देर तक जंगी सायरन बजते रहे।

यह भी पढ़ें:- भारत सरकार का बड़ा फैसला, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को Mock Drill का आदेश


Comment As:

Comment (0)