.jpg)
Reliance Foundation: धीरूभाई अंबानी की 92वीं जयंती पर अंडर ग्रेजुएट विद्यार्थियों को मिला तोहफा
Reliance Foundation: रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रोमोटर धीरूभाई अंबानी की आज 28 दिसंबर 92वीं जयंती है। इस खास दिन पर रिलायंस फाउंडेशन ने 5 हजार अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप की लिस्ट जारी की है। चयनित लिस्ट में पूरे भारत से 5 हजार अंडरग्रेजुएट विद्यार्थियों का नाम है। उत्तर प्रदेश दूसरा शीर्ष राज्य है जिसके सर्वाधिक छात्र स्कॉलरशिप के लिए चयनित हुए हैं। उत्तर प्रदेश के कुल 628 विद्यार्थी स्कॉलरशिप पाने में सफल रहे हैं।
बता दे कि साल 2024-25 की अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के तहत हर एक विद्यार्थी को 2 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। स्कॉलरशिप के लिए 1 लाख से अधिक अंडरग्रेजुएट विद्यार्थियों ने आवेदन दिया था। जिन विद्यार्थियों को चुना गया है उनमें से करीब 70 फीसदी की पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है।
स्कॉलरशिप का दायरा कहां तक व्यापक ?
भारत के 29 राज्यों में से 540 जिलों के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के लिएअ चुना गया है। यह 5 हजार विद्यार्थी करीब 1300 शिक्षण संस्थानों से जुड़े हैं। सबसे अधिक जिन राज्यों के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी, उनमें आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र सबसे आगे हैं।
किन राज्य के विद्यार्थी सबसे ज्यादा ?
वहीं इस खास मौके पर रिलायंस फाउंडेशन के प्रवक्ता ने 1 लाख से अधिक आवेदन आने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, “चयनित विद्यार्थी देश के सबसे मेधावी छात्रों में से एक हैं। शिक्षा भविष्य की कुंजी है, और हमें इन छात्रों की शैक्षणिक यात्रा का हिस्सा बनने पर गर्व है। प्रतिष्ठित रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के माध्यम से हमारा लक्ष्य, छात्रों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुँचने में मदद करना है। ताकी भारत के विकास में वे अपना योगदान दे सकें।
कहां देख सकते हैं पूरी लिस्ट ?
स्कॉरशिप की पूरी लिस्ट देखने के लिए www.reliancefoundation.org के लिंक पर देख सकते है। 17-अंकीय आवेदन संख्या या पंजीकृत ईमेल आईडी दर्ज करके परिणाम जाना जा सकता है। बता दे कि दिसंबर 2022 में रिलायंस के फाउंडर- चेयरमैन धीरूभाई अंबानी की 90वीं जयंती पर, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अगले 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियों की घोषणा की थी। तब से, हर साल 5,100 छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा रही है। भारत की सबसे बड़ी निजी छात्रवृत्ति का रिकॉर्ड भी रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के नाम है।
यह भी पढ़ें:- Manmohan Singh Funeral: मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार संपन्न !, बेटे की तरह अंतिम यात्रा में नजर आए राहुल गांधी