Chandrababu Naidu

Chandrababu Naidu : पूर्व CM नायडू को मिलेगी हाउस कस्टडी या जेल में रहेंगे बंद? CID ने15 दिन की मांगी हिरासत

Lucknow Desk : तेलगु देशम पार्टी के नेता और आंध्र प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को कथित तौर पर स्किल डेवलपमेंट घोटाले केस में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद सियासी पारा हाई हो गया है। बताते चले की इसके बाद उनकी पत्नी मंदिर गई। अपने पति की रक्षा के लिए प्रार्थना की। वहीं आज आंध्र प्रदेश पुलिस अपराध जांच विभाग ने अदालत में एक याचिका दायर कर पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की 15 दिन की हिरासत का अनुरोध किया है। वहीं इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी। 

बता दें की एक अधिकारी ने बताया कि सीआईडी की याचिका पर बुधवार को सुनवाई हो सकती है। वहीं, चंद्रबाबू नायडू की कानूनी टीम की याचिका पर आज सुनवाई होने की उम्मीद है। अतिरिक्त महाधिवक्ता पोन्नवोलु सुधाकर रेड्डी ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख की 15 दिनों की हिरासत मांगी है। हम केवल मांग कर सकते हैं, लेकिन अंत में जब सुनवाई की बात आएगी तो अदालत फैसला करेगी। 

हाउस कस्टडी पर आज हो सकती है सुनवाई
सोमवार को नायडू की कानूनी टीम ने उन्हें जेल से जल्द रिहाई और हाउस कस्टडी करने के लिए एक याचिका दायर की। विजयवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अदालत में इस याचिका पर विस्तृत बहस हुई। पूर्व मुख्यमंत्री की कानूनी टीम हाउस कस्टडी की याचिका पर फैसले का इंतजार कर रही है। उम्मीद है कि आज इस मामले पर कोई सुनवाई कर सकती है।

यह है मामला

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को नौ सितंबर को सुबह तड़के नंदयाल से गिरफ्तार किया गया था। उनके ऊपर कौशल विकास निगम घोटाले में शामिल होने आरोप हैं। इस कथित घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नायडू को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी विशेष बस में सो रहे थे।


 


Comment As:

Comment (0)