INDIA

UP News: 500-500 की गड्डियों के साथ BJP जिला महामंत्री का वीडियो वायरल! विपक्ष ने BJP पर साधा निशाना

TV 24 Network January 19, 2026 0
500-500 की गड्डियों के साथ BJP जिला महामंत्री का वीडियो वायरल!
500-500 की गड्डियों के साथ BJP जिला महामंत्री का वीडियो वायरल!

Lucknow Desk: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 500-500 रुपए के नोटों के बंडल दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जिले महाराजगंज में BJP जिला मंत्री गौतम तिवारी का 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियों के साथ है। वह 500-500 रुपए के नोटों के बंडल को फ्लैश जलाकर देख रहे हैं। कमरे के कोने में फर्श पर रेड कारपेट के ऊपर 500-500 रुपए के नोटों के बंडल रखे हैं।

वीडियो में एक आवाज सुनाई देती है कि जो वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कहता है कि मंत्री जी फ्लैश बंद कर दीजिए और बोलता है कि मंत्री जी वीडियो बन गया है। फिलहाल यह सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने महराजगंज से लेकर दिल्ली-लखनऊ तक हड़कंप मचा दिया है।

भाजपा नेता गौतम तिवारी ने वायरल वीडियो पर दी सफाई

बहरहाल, यह वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर इसे हवाला कारोबार, काले धन और भ्रष्टाचार से जोड़कर चर्चा हो रही है। वीडियो पर भाजपा नेता गौतम तिवारी ने सफाई देते हुए कहा कि पैसा नकली है मुझे तंत्र-मंत्र वालों के द्वारा फंसाया जा रहा है। जमीन दिलाने के नाम पर उनसे डेढ़ करोड़ रुपए ऐंठ लिए गए हैं। पैसे वापस न देने पड़े। इसलिए नकली नोटों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। वहीं सवाल यह है कि जब नोट नकली है तो BJP जिला मंत्री ने इतने नकली नोट क्यों इकट्ठा किए और इसका वीडियो क्यों बनवा रहे थे। अगर यह असली है तो कहां से आया, क्यों इसको इकट्ठा किया गया था। इस वीडियो पर विपक्ष लगातार सवाल पूछ रहा है कि यह पैसे कहां और कैसे आएं है?

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

नोटों के बंडल वाला वायरल वीडियो देखकर हर कोई बीजेपी पर निशाना साध रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अब खबर अपने गृह क्षेत्र यूपी के महाराजगंज से यह महराजगंज के BJP जिला मंत्री गौतम तिवारी हैं कमरे में 500 के नोटों के बंडल भरे हैं जांच कौन करेगा? BJP प्रदेश अध्यक्ष, वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज के MP पंकज चौधरी जी यह बताइए ED कब आएगी? ED तो वित्त मंत्रालय के अधीन है।

सपा ने भी वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पर साधा निशाना

सपा मीडिया सेल ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा-महाराजगंज में भाजपा के जिला मंत्री की नोटों के ढेर के साथ वीडियो आया है। मुख्यमंत्री महोदय जो भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस जैसे दावे करते हैं उनके गृहजनपद के ठीक बगल में भाजपा नेता का ऐसा वीडियो वायरल होना सवालिया निशान है। अब कहां है भ्रष्टाचार पर वार? अब कहां है ED और CBI? भाजपाई सत्ता के साथ मिलकर सत्ता के संरक्षण में जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।

Tags

UP-News Maharajganj-News Gautam-Tiwari Viral-Video Viral-News Trending-News congress bjp samajwadi-party
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

BSEB 10th result 2026
BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट हुआ घोषित, दो छात्रों ने किया टॉप

Lucknow Desk: बिहार बोर्ड ने आज यानी 29 मार्च को 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल करीब 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 81.79 फीसदी छात्र पास हुए हैं। सबसे खास बात ये रही कि दो छात्राओं ने टॉप किया है। बता दें, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सफरीन परवीन ने 492 नंबर लाकर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। अपना रिजल्ट कैसे देख सकते हैं? रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: biharboardonline.bihar.gov.in वहां “रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करें। फिर “BSEB Bihar Board 10th Result 2026” लिंक पर जाएं। इसके बाद अपना रोल नंबर और रोल कोड भरें और सबमिट कर दें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसके अलावा आप matricbiharboard.com पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कितने छात्र किस डिवीजन से पास हुए? पहली श्रेणी में 2 लाख 34 हजार से ज्यादा छात्र और 2 लाख 9 हजार से ज्यादा छात्राएं पास हुई हैं। दूसरी श्रेणी में 2 लाख 25 हजार से ज्यादा छात्र और 2 लाख 50 हजार से ज्यादा छात्राएं पास हुई हैं। वहीं तीसरी श्रेणी में 1 लाख 35 हजार से ज्यादा छात्र और 1 लाख 67 हजार से ज्यादा छात्राएं पास हुए हैं। दरअसल, इस परिणाम से पहले बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट भी जारी कर चुका है।

TV 24 Network March 29, 2026 0
Petrol-Diesel Price Hike News

UP News: Iran तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, करोड़ों लोगों को झटका!

Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board 12वीं का रिजल्ट जारी, एक बार फिर छात्राओं ने मारी बाजी, 26 टॉपर में 19 लड़कियां

Election Commision Poll Date Announcement

Election Commission ने पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा, जानिए कब होगा मतदान?

gas leak
Agra में कोल्ड स्टोरेज से गैस का रिसाव, गांव में मचा हड़कंप

Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले घटना पिनाहट के गांव कुकथरी स्थित केला देवी कोल्ड स्टोरेज से सामने आया है। कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार रात अचानक हुए गैस रिसाव ने भारी दहशत फैला दी। जहरीली गैस की तीखी गंध और घुटन की वजह से ग्रामीणों को अपने घर छोड़कर रातों-रात खेतों की ओर भागना पड़ा। इस हादसे में एक मजदूर की हालत गंभीर हो गई, जिसे अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार रात करीब नौ बजे जब स्टोरेज में आलू रखने का काम चल रहा था, तभी अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते तीखी गंध पूरे गांव में फैल गई। जिसके वजह से ग्रामीणों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगा। गांव की महिलाएं और बच्चे जान बचाने के लिए खेतों की ओर दौड़े। वहीं कई लोगों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर खुद को सुरक्षित करने का प्रयास किया। मौके पर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। रिसाव को बंद करने के प्रयास सफल रहे हैं। वहीं ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। घटना के दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में कई ग्रामीण मुंह पर कपड़ा बांधे हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं और कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस रिसाव की आशंका जता रहे हैं।

TV 24 Network March 13, 2026 0
PM Modi and S. Jaishankar

Iran war News: भारत-ईरान के बीच फिर बातचीत, युद्ध खत्म होने की उम्मीद!

Ncert Book Row

Supreme Court की सख्ती का असर, NCERT की सभी किताबों की होगी समीक्षा!

Lucknow News

Lucknow News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Nishant Kumar
Nitish के बेटे Nishant ने जॉइन की JDU, पिता के फैसले पर कही ये बात

Lucknow Desk: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार ने आज औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस खास मौके पर जेडीयू के दिग्गज नेता संजय झा और ललन सिंह सहित कई नेता उपस्थिति थे। इस दौरान सभी नेताओं का निशांत कुमार को भरपूर समर्थन मिला। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मौजूद नहीं रहे, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सदस्यता ग्रहण करते ही कार्यकर्ताओं ने ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ और ‘बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए गए। निशांत कुमार ने लोगों का किया धन्यवाद JDU ज्वाइन करते ही निशांत कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी दफ्तर आए लोगों का मैं धन्यवाद करता हूं। आप लोगों ने अपना कीमती समय निकाला और यहां इस मौके पर शामिल हुए, उसके लिए सभी का आभार, आदर और धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि मैं पार्टी के लिए एक सक्रिय सदस्य के रूप में काम करने की पूरी कोशिश करूंगा। हम अपने पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेंगे। पिता के राज्यसभा जाने पर क्या बोले निशांत कुमार? इस मौके पर निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले पर भी पहली बार अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मेरे पिता का राज्यसभा जाने का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय था। मैं उनके इस निर्णय को स्वीकार करता हूं और उसका सम्मान करता हूं। हम अपने पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेंगे। मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा। पिता के काम को आगे बढाएंगे निशांत निशांत कुमार ने संबोधन में कहा कि मैं पार्टी के साथ लगकर काम करूंगा। मेरे पिताजी ने पिछले 20 साल में जो काम किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। मैं बिहार और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर अपना विश्वास बनाए रखें। साधारण सफेद कुर्ता और क्रॉक्स चप्पल में शपथ लिए निशांत निशांत कुमार का सादा अंदाज भी कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना हुआ है। वह सफेद कुर्ता पहनकर और क्रॉक्स चप्पल में जदयू दफ्तर पहुंचे थे। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने हाथ जोड़कर पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उनके पहुंचते ही पार्टी कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

TV 24 Network March 8, 2026 0
Shankaracharya Avimukteshwaranand

Shankaracharya Avimukteshwaranand की धर्म युद्ध यात्रा शुरू, सरकार पर साधा निशाना

UPSC Result 2026

UPSC Result 2026: जारी हुआ UPSC का फाइनल रिजल्ट! अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

Khamenei

Iran के सुप्रीम लीडर Khamenei की मौत पर Lucknow में रो रहीं मुस्लिम महिलाएं

0 Comments