INDIA

Prateek Yadav का बड़ा ऐलान, Aparna Yadav से जल्द लूंगा तलाक?

TV 24 Network January 19, 2026 0
Aparna Yadav Prateek Yadav Divorce
Aparna Yadav Prateek Yadav Divorce

Lucknow Desk: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और BJP नेत्री अपर्णा यादव से तलाक लेने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके ये बात सार्वजनिक की है। हालांकि अपर्णा और प्रतीक यादव की तरफ से कोई ऐसी जानकारी नहीं आई है।

प्रतीक यादव का अकाउंट हैक

@iamprateekyadav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई पोस्ट पर लिखा, मैं अपर्णा को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। उन्होंने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। बस मशहूर और असरदार बनना चाहती हैं। अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है। लेकिन, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि उन्हें सिर्फ़ अपनी ही चिंता है। मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उनसे हुई। वहीं इस पोस्ट पर अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट ने कहा कि प्रतीक यादव का सोशल मीडिया एकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने यह पोस्ट की है। इसकी शिकायत की गई है।

कब हुई थी दोनों की शादी?

बता दें, प्रतीक यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। अपर्णा यादव और प्रतीक की शादी साल 2011 में हुई थी। इससे पहले वह दोनों आठ साल तक दोस्त रहे। एक इंटरव्यू में अपर्णा ने यह बात बताई थी। साल 2011 में यह शादी चर्चित थी, क्योंकि अपर्णा-प्रतीक की शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन सरीखे सेलिब्रेटीज शामिल हुए थे।

अर्पणा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। वहीं उनके पति प्रतीक यादव लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट डिग्री ली है। अपर्णा और प्रतीक यादव की एक बेटी है जिसका नाम प्रथमा है। प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं। इस समय अपर्णा यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

Tags

Aparna-Yadav Prateek-Yadav divorce political-short social-media-post viral-news ID-hack Mulayam-Singh-Yadav Yadav-family Akhilesh-Yadav trending-short
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

टिहरी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस
उत्तराखंड के टिहरी में भीषण बस हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस; 9 की मौत, 26 घायल

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से चमोली के कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस गूलर पुल के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 26 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।   सुबह करीब 4:30 बजे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 17 नवंबर को सुबह करीब 4:30 बजे यात्रियों से भरी बस हरिद्वार से चमोली की ओर जा रही थी। बस जब टिहरी जिले के गूलर बाजार के पास पहुंची, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस गूलर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 34 से 35 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी।   रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF की टीम जुटी हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद ढालवाला पोस्ट और SDRF मुख्यालय से अतिरिक्त टीमें भी भेजी गईं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया। दुर्गम रास्ते और गहरी खाई होने के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।   रेस्क्यू टीम ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को स्ट्रेचर की मदद से कठिन रास्ते से सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें नजदीकी अस्पतालों और एम्स ऋषिकेश भेजा गया। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।   हादसे की वजह की जांच शुरू प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर तीव्र ढलान वाला मोड़ दुर्घटना की संभावित वजह हो सकता है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। एआरटीओ की शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया कि दुर्घटनाग्रस्त बस का टैक्स 31 अक्टूबर को समाप्त हो चुका था। इस पहलू की भी जांच की जा रही है।   घायलों की हालत पर प्रशासन की नजर हादसे के बाद टिहरी प्रशासन और पुलिस अधिकारी घटनास्थल तथा अस्पतालों में राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षित यातायात और वाहनों की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

TV 24 Network November 17, 2026 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा रद्द और दिल्ली जाने की खबर

CM Yogi का आगरा दौरा रद्द, दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की चर्चा तेज

बिहार में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और संदिग्ध बैंक खातों की जांच

बिहार में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.09 लाख संदिग्ध बैंक खाते चिह्नित

दिवाली के दौरान लखनऊ में UP-112 पुलिस आपातकालीन सेवा

लखनऊ में दिवाली पर UP-112 को मिलीं 4,849 शिकायतें, 60% मामले विवाद और मारपीट के

अनंत सिंह की बेटी की शादी और महंगी गाड़ियों के तोहफों को लेकर चर्चा
अनंत सिंह की बेटी की शादी में करोड़ों के तोहफे, दामाद के लिए डिफेंडर और बेटे को BMW

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी राजनीतिक गतिविधियां नहीं, बल्कि परिवार में होने वाली शादी और उससे जुड़े महंगे तोहफे हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी को खास बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान होने वाले दामाद को करीब दो करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर गाड़ी और अपने बेटे के लिए BMW कार देने की चर्चा सामने आई है। इन तोहफों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।   रिपोर्टों के अनुसार, अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर 2026 को होनी है। शादी की तैयारियां उनके पैतृक गांव लदमा और परिवार के अन्य ठिकानों पर चल रही हैं। इस समारोह में बिहार के कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की आधिकारिक सूची सामने नहीं आई है।   दामाद के लिए डिफेंडर गाड़ी की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि अनंत सिंह अपनी बेटी के होने वाले पति को लैंड रोवर डिफेंडर गाड़ी देने वाले हैं। इस लग्जरी SUV की कीमत मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होती है। रिपोर्टों में इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।   इसके अलावा बेटे के लिए BMW कार देने की भी चर्चा है। इन महंगे वाहनों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे शादी में परिवार की ओर से दिया जाने वाला खास उपहार बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसकी कीमत को लेकर चर्चा कर रहे हैं।   25 नवंबर को होनी है बेटी की शादी अनंत सिंह के परिवार में शादी की तैयारियों को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज है। बिहार की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहने वाले अनंत सिंह का मोकामा क्षेत्र में प्रभाव माना जाता है। ऐसे में उनके परिवार के इस बड़े समारोह पर लोगों की नजर बनी हुई है।   शादी में रिश्तेदारों और परिचितों के अलावा राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोगों के पहुंचने की संभावना है। समारोह को यादगार बनाने के लिए परिवार की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं।   सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय महंगी गाड़ियों से जुड़ी खबर सामने आने के बाद अनंत सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं। वीडियो और खबरों को लेकर इंटरनेट पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में किए गए दावों और गाड़ियों की वास्तविक कीमत की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है।   फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा दामाद के लिए बताई जा रही डिफेंडर और बेटे के लिए BMW की है। 25 नवंबर को होने वाली शादी और उसमें शामिल होने वाले मेहमानों को लेकर भी लोगों की उत्सुकता बनी हुई है।

TV 24 Network November 11, 2026 0
बिहार के वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली

बिहार में 21 नवंबर को पीएम मोदी की रैली, वैशाली में NDA दिखाएगा एकजुटता

लखनऊ के ठाकुरगंज में घर में लगी आग का दृश्य

लखनऊ के ठाकुरगंज में घर में लगी भीषण आग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जलकर मौत

अयोध्या में दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर सजाए गए दीप

अयोध्या में कल मनेगा 10वां दीपोत्सव, 30 लाख दीपों और 2100 ड्रोन शो से जगमगाएगी रामनगरी

बाराबंकी के रामसनेहीघाट में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार दो इनामी बदमाश
बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़: दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही घायल; लूटकांड के सभी आरोपी पकड़े गए

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्राफा कारोबारी से जेवर और नकदी से भरा बैग लूटने की कोशिश के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार देर रात रामसनेहीघाट क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस टीम का एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया।   पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात करीब एक बजे रामसनेहीघाट क्षेत्र में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काली स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही अभिषेक के हाथ में गोली लग गई।   पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। घायल आरोपियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।   28 अक्टूबर को सर्राफा कारोबारी से लूट की कोशिश पुलिस जांच में सामने आया कि 28 अक्टूबर को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कोटवा सड़क स्थित अपनी दुकान बंद करके सर्राफा कारोबारी सत्यम और उनके भाई घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिद्धौर मार्ग पर दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।   आरोपियों ने कारोबारी भाइयों पर फायरिंग की और जेवर तथा नकदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया। हालांकि, वारदात के दौरान एक बदमाश की बाइक करीब 200 मीटर आगे फिसल गई। इसके बाद बदमाश बैग छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।   दोनों आरोपियों पर घोषित था 40 हजार रुपये का इनाम गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल दीक्षित निवासी वाड़ी गांव, थाना सिधौली, जिला सीतापुर और सौरभ कुमार वर्मा निवासी गढ़ी मजरे मऊ गौरपुर, थाना रामसनेहीघाट, बाराबंकी के रूप में हुई है। पुलिस ने राहुल पर 25 हजार रुपये और सौरभ पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।   पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की काली स्कूटी बरामद की है।   चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में   पुलिस के मुताबिक, इस लूट की कोशिश में शामिल दो अन्य आरोपियों को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। अब मुठभेड़ में शेष दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना में शामिल सभी चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।   अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में फरार चल रहे दोनों वांछित आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। घायल सिपाही का भी उपचार कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

TV 24 Network November 5, 2026 0
अयोध्या दीपोत्सव 2026 में मोबाइल AR तकनीक से दिखेंगे रामायण के थ्रीडी दृश्य

अयोध्या दीपोत्सव होगा हाईटेक, मोबाइल पर दिखेंगे रामायण के 5 थ्रीडी दृश्य; 2100 ड्रोन से सजेगा आसमान

उत्तर प्रदेश में त्योहारों से पहले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP में त्योहारों से पहले पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, CM योगी के सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सब्सिडी देने का कार्यक्रम

UP में 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली का तोहफा, ₹1,500 करोड़ की सब्सिडी जारी करेंगे

0 Comments

Breaking news
• राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला टला, CEO नियुक्ति पर विराम, चंपत राय-अनिल मिश्रा पर अभी नहीं हुआ अंतिम निर्णय• UP का जलालाबाद अब कहलाएगा परशुरामपुरी, योगी सरकार के फैसले पर लगी मुहर• PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के लिए रवाना, कई अहम समझौतों पर रहेंगी नजर• बारिश का कहर: मुंबई, गुजरात से मध्य प्रदेश तक सड़कों पर सैलाब, बाढ़ और लैंडस्लाइड से जनजीवन बेहाल• होर्मुज से भारत के लिए बड़ी राहत: यूरिया और डीएपी से लदे 15 जहाज पहुंचे, किसानों को मिलेगी समय पर खाद• बिहार के BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की जेल, 2018 हर्ष फायरिंग मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला• ईरान ने फ्रांस और ब्रिटेन को दी कड़ी चेतावनी, होरमुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव• केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: UAPA के तहत 23 पाकिस्तान आधारित आतंकियों को घोषित किया आतंकवादी• भारत में विदेशी पालतू जानवरों का बढ़ता कारोबार, रिपोर्ट में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर जताई चिंता• Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर डिस्काउंट• ई-रिक्शा सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त, BAT-BMS ऐप को ऐप स्टोर्स से हटाने के निर्देश• बेंगलुरु में बड़ा हादसा: पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत• अयोध्या-लखनऊ हाईवे, सड़क हादसा, ट्रक-SUV टक्कर, अयोध्या समाचार, लखनऊ समाचार, उत्तर प्रदेश• राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर की तैयारी• बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव: 12 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला• दिल्ली में आग का तांडव: उत्तम नगर के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर• जापान की प्रधानमंत्री का भारत दौरा, कई बड़े समझौतों की उम्मीद• भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 आज, रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार दोनों टीमें• MERIDIAN HEIGHTS: आधुनिक जीवनशैली, भरोसेमंद निवेश और शानदार भविष्य का नया पता• युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर कोच का भरोसा, भविष्य को लेकर बड़ा दावा • राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला टला, CEO नियुक्ति पर विराम, चंपत राय-अनिल मिश्रा पर अभी नहीं हुआ अंतिम निर्णय• UP का जलालाबाद अब कहलाएगा परशुरामपुरी, योगी सरकार के फैसले पर लगी मुहर• PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के लिए रवाना, कई अहम समझौतों पर रहेंगी नजर• बारिश का कहर: मुंबई, गुजरात से मध्य प्रदेश तक सड़कों पर सैलाब, बाढ़ और लैंडस्लाइड से जनजीवन बेहाल• होर्मुज से भारत के लिए बड़ी राहत: यूरिया और डीएपी से लदे 15 जहाज पहुंचे, किसानों को मिलेगी समय पर खाद• बिहार के BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की जेल, 2018 हर्ष फायरिंग मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला• ईरान ने फ्रांस और ब्रिटेन को दी कड़ी चेतावनी, होरमुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव• केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: UAPA के तहत 23 पाकिस्तान आधारित आतंकियों को घोषित किया आतंकवादी• भारत में विदेशी पालतू जानवरों का बढ़ता कारोबार, रिपोर्ट में पर्यावरण और स्वास्थ्य पर जताई चिंता• Amazon Prime Day Sale 2026 शुरू, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर डिस्काउंट• ई-रिक्शा सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त, BAT-BMS ऐप को ऐप स्टोर्स से हटाने के निर्देश• बेंगलुरु में बड़ा हादसा: पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से बिहार के 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत• अयोध्या-लखनऊ हाईवे, सड़क हादसा, ट्रक-SUV टक्कर, अयोध्या समाचार, लखनऊ समाचार, उत्तर प्रदेश• राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर की तैयारी• बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव: 12 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला• दिल्ली में आग का तांडव: उत्तम नगर के शोरूम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर• जापान की प्रधानमंत्री का भारत दौरा, कई बड़े समझौतों की उम्मीद• भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 आज, रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार दोनों टीमें• MERIDIAN HEIGHTS: आधुनिक जीवनशैली, भरोसेमंद निवेश और शानदार भविष्य का नया पता• युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर कोच का भरोसा, भविष्य को लेकर बड़ा दावा