भारत की कप्तान Harmanpreet Kaur की अगुवाई में टीम शानदार फॉर्म में है। हाल ही में भारत ने महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीता था और अब टीम टी20 विश्व कप में भी अच्छी शुरुआत करना चाहेगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 15 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 12 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान केवल 3 मुकाबले जीत सका है। आखिरी कुछ वर्षों में भारत ने लगातार पाकिस्तान पर दबदबा बनाए रखा है।
हालिया मुकाबलों में भारत का दबदबा
दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले कई मुकाबलों में भारत विजयी रहा है। महिला टी20 विश्व कप 2023, एशिया कप 2024 और महिला टी20 विश्व कप 2024 में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था।
किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें?
भारत की ओर से Smriti Mandhana, Shafali Verma और कप्तान Harmanpreet Kaur बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम की उम्मीदें अनुभवी खिलाड़ियों और गेंदबाजों पर टिकी होंगी।
पिच रिपोर्ट
एजबास्टन की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने पर स्पिन गेंदबाजों को भी सहायता मिल सकती है। ऐसे में दोनों टीमों के स्पिनर्स अहम भूमिका निभा सकते हैं।
किसका पलड़ा भारी?
अगर आंकड़ों, हालिया प्रदर्शन और बड़े टूर्नामेंटों में रिकॉर्ड को देखा जाए तो भारत के जीतने की संभावना अधिक मानी जा रही है। हालांकि भारत-पाकिस्तान मैच में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता और क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी।
भारत के रिकॉर्ड और फॉर्म को देखते हुए आज के महामुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
Lucknow Desk: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी, जब भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें बर्मिंघम के एजबास्टन मैदान पर आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक रहता है, आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा साफ तौर पर भारी दिखाई देता है। भारत की कप्तान Harmanpreet Kaur की अगुवाई में टीम शानदार फॉर्म में है। हाल ही में भारत ने महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीता था और अब टीम टी20 विश्व कप में भी अच्छी शुरुआत करना चाहेगी। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 15 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 12 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान केवल 3 मुकाबले जीत सका है। आखिरी कुछ वर्षों में भारत ने लगातार पाकिस्तान पर दबदबा बनाए रखा है। हालिया मुकाबलों में भारत का दबदबा दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले कई मुकाबलों में भारत विजयी रहा है। महिला टी20 विश्व कप 2023, एशिया कप 2024 और महिला टी20 विश्व कप 2024 में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था। किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें? भारत की ओर से Smriti Mandhana, Shafali Verma और कप्तान Harmanpreet Kaur बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम की उम्मीदें अनुभवी खिलाड़ियों और गेंदबाजों पर टिकी होंगी। पिच रिपोर्ट एजबास्टन की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने पर स्पिन गेंदबाजों को भी सहायता मिल सकती है। ऐसे में दोनों टीमों के स्पिनर्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। किसका पलड़ा भारी? अगर आंकड़ों, हालिया प्रदर्शन और बड़े टूर्नामेंटों में रिकॉर्ड को देखा जाए तो भारत के जीतने की संभावना अधिक मानी जा रही है। हालांकि भारत-पाकिस्तान मैच में किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता और क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी। भारत के रिकॉर्ड और फॉर्म को देखते हुए आज के महामुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
Lucknow Desk: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया की जीत की असली हीरो दीप्ति शर्मा बनीं है। दीप्ति ने फाइनल में 5 विकेट झटके और भारत को पहली बार महिला विश्व कप का खिताब जिताया है। इस दमदार प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा भी गया है। दीप्ति शर्मा ने दिखाया कमाल दीप्ति शर्मा ने वर्ल्ड कप 2025 में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार खेल दिखाया है। दीप्ति शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 58 गेंदों में कुल 58 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने टूर्नामेंट में 200 से ज्यादा रन बनाए और 15 विकेट से अपने नाम किए। महिला वर्ल्ड कप के 52 साल के इतिहास में ऐसा करने वाली दिप्ति शर्मा पहली खिलाड़ी बनीं हैं। फाइनल में दीप्ति की गेंदों ने पलट दिया मैच दीप्ति शर्मा ने महिला वर्ल्ड कप 2025 में कुल 9 मुकाबले खेली हैं, जिसमें उन्होंने 215 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक लगाए है। इसके अलावा गेंदबाजी में धार दिखाते हुए उन्होंने 22 विकेट चटकाए, जो महिला वर्ल्ड कप 2025 में सबसे ज्यादा हैं। बता दें, साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में दीप्ति का प्रदर्शन बेमिसाल रहा है। दीप्ति की वजह से गेंदबाजी ने भारत को इतिहास रचने में मदद मिली है। दीप्ति का करियर और बढ़ी चमक इस ऐतिहासिक जीत में यूं तो पूरी टीम, उसके हर सदस्यों का योगदान था लेकिन ऑलराउंडर दिप्ति शर्मा ने वो कर दिखाया जो क्रिकेट के इतिहास में आजतक नहीं हुआ। अगर बात करें दीप्ति शर्मा के करियर की तो साल 2014 में डेब्यू करने वाली दीप्ति शर्मा अब भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर बन चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में 121 वनडे मैचों में 2739 रन बनाए हैं। अब तक दीप्ति के बल्ले से 1 शतक और 18 निकल चुके हैं। दीप्ति के इस रिकॉर्ड ने न सिर्फ भारत को पहला महिला वर्ल्ड कप दिलाया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि भारतीय महिला क्रिकेट अब किसी भी बड़े मंच पर पीछे नही है।