Breaking News:
Weight Loss Transformation

Weight Loss Transformation : 2 महीने में 22 किलो किया वजन कम, जानें कैसे हुआ ये कमाल

Lucknow Desk : आज कल हर कोई अपने हेल्थ को लेकर परेशान रहता हैं। यहीं सोचता रहता है कि कैसे अपने आप को मेनटेन रखें। कैसे हम खूब सूरत दिखें। ऐसा क्या करें जिससे हम एक दम फिट दिखने लगे। क्योंकि डेली की लाइफ से किसी को टाइम नहीं मिलता हैं। आपने देखा होगा कि लोग इस समय डाइटिग को लेकर खुब परेशान रहते है। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे ट्रांसफॉर्मेशन सामने आते हैं जो न सिर्फ हमे मोटिवेट करते हैं, बल्कि ये भी समझाते हैं कि कैसे बिना किसी कड़ी डाइट और हार्ड रूल के भी फिट और हेल्दी बना जा सकता है। ऐसे ही एक वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में हम बात करने वाले हैं। दरअसल, एक महिला ने सिर्फ 2 महीने में अपना 22 किलो वजन घटा लिया, जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक वीडियो में किया। साथ ही ये भी बताया कि ये कमाल उन्होंने किस तरह किया. सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी को चौंका दिया है। तो चलिए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि महिला ने कौन सी डाइट और किस एक्सरसाइज की मदद से अपना इतना वजन कम किया और आप इसे कैसे फॉलो कर सकते हैं। 2 महीने में 22 किलो वजन घटाने वाली महिला का नाम नूर है, जो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वेट लॉस जर्नी को शेयर करती रहती हैं। इस बार नूर ने एक वीडियो शेयर खुलासा किया कि उन्होंने 2 महीने में 22 किलो वजन घटा लिया है। नूर बताती हैं कि, वेट लॉस करने के लिए न तो उन्होंने कोई स्ट्रिक्ट डाइट ली और न ही जिम गईं। बस घर में ही उन्होंने हेल्दी खाना और एक्सरसाइज का सहारा लिया। वो दोपहर यानी लंच में प्रोटीन रिच खाना खाती हैं, जिसके लिए वो ज्यादातर चिकन खाना पसंद करती हैं। लंच के बाद शाम को 5 वो चिया सीड्स वॉटर पीती हैं। स्नैक्स के लिए नूर पीनट सलाद खाती हैं, जो उनकी शाम की क्रेविंग के लिए बढ़िया ऑप्शन है।


 


Comment As:

Comment (0)