INDIA

Congress को लगा झटका, Samajwadi Party में शामिल हुए Naseemuddin Siddiqui

TV 24 Network February 15, 2026 0
सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी
सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Lucknow Desk:  उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़े मुस्लिम चेहारा नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर तीन महिला नेत्रियों समेत कई नेता सपा में शामिल हुए हैं। वह लखनऊ के सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा का दामन थाम लिया है। बता दें, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद से ही उनके अगले कदम की चर्चा जोरों पर थी। इसी चर्चाओं के बीच आज नसीमुद्दीन सिद्दीकी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

इस मौके पर नसीमुद्दीन ने सपा की बड़ाई में जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार बेरोजगारी भत्ता अखिलेश यादव ने दिया। पहला बार छात्रों को लैपटॉप इन्होंने दिया। युवाओं को नौकरी सपा ने दी। आज एक नौकरी लेना बड़ा मुश्किल है।

कांग्रेस को लगा झटका

कांग्रेस के सीनियर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी कद्दावर नेता माने जाते हैं। कांग्रेस से वह पहले बसपा की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक अनुभव और पकड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बाद प्रदेश या केंद्रीय नेतृत्व ने उनके जाने पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की थी।

सपा को मिला एक मुस्लिम चेहरा

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी को एक मजबूत मुस्लिम चेहरा मिल गया है। सपा के आजम खां के लगातार जेल में रहने के बाद पार्टी के पास जमीनी रूप से जुड़ा ऐसा कोई चेहरा नहीं था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आने से सपा को लाभ मिल सकता है।

क्यों अहम हैं नसीमुद्दीन?

यूपी की राजनीति में नसीमुद्दीन सिद्दीकी भले ही आजम खान की तरह मुस्लिम वोट बैंक में सर्वमान्य चेहरा न हों, लेकिन बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में उनकी पकड़ किसी से छिपी नहीं है। समाजवादी पार्टी के सामने चुनौती बढ़ी हुई है क्योंकि आजम खान जेल में हैं। ऐसे समय में चुनाव के समय तक उनके बाहर आने के बाद भी सपा को कोई फायदा नहीं होगा, इसलिए चुनाव 2027 के लिए  नसीमुद्दीन सिद्दीकी का चेहरा सबसे अहम है।

Tags

Akhilesh-Yadav Naseemuddin-Siddiqui Samajwadi-Party UP-News UP-Politics
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी
Congress को लगा झटका, Samajwadi Party में शामिल हुए Naseemuddin Siddiqui

Lucknow Desk:  उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़े मुस्लिम चेहारा नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर तीन महिला नेत्रियों समेत कई नेता सपा में शामिल हुए हैं। वह लखनऊ के सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा का दामन थाम लिया है। बता दें, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद से ही उनके अगले कदम की चर्चा जोरों पर थी। इसी चर्चाओं के बीच आज नसीमुद्दीन सिद्दीकी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर नसीमुद्दीन ने सपा की बड़ाई में जमकर कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार बेरोजगारी भत्ता अखिलेश यादव ने दिया। पहला बार छात्रों को लैपटॉप इन्होंने दिया। युवाओं को नौकरी सपा ने दी। आज एक नौकरी लेना बड़ा मुश्किल है। कांग्रेस को लगा झटका कांग्रेस के सीनियर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी कद्दावर नेता माने जाते हैं। कांग्रेस से वह पहले बसपा की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक अनुभव और पकड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बाद प्रदेश या केंद्रीय नेतृत्व ने उनके जाने पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की थी। सपा को मिला एक मुस्लिम चेहरा नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी को एक मजबूत मुस्लिम चेहरा मिल गया है। सपा के आजम खां के लगातार जेल में रहने के बाद पार्टी के पास जमीनी रूप से जुड़ा ऐसा कोई चेहरा नहीं था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आने से सपा को लाभ मिल सकता है। क्यों अहम हैं नसीमुद्दीन? यूपी की राजनीति में नसीमुद्दीन सिद्दीकी भले ही आजम खान की तरह मुस्लिम वोट बैंक में सर्वमान्य चेहरा न हों, लेकिन बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में उनकी पकड़ किसी से छिपी नहीं है। समाजवादी पार्टी के सामने चुनौती बढ़ी हुई है क्योंकि आजम खान जेल में हैं। ऐसे समय में चुनाव के समय तक उनके बाहर आने के बाद भी सपा को कोई फायदा नहीं होगा, इसलिए चुनाव 2027 के लिए  नसीमुद्दीन सिद्दीकी का चेहरा सबसे अहम है।

TV 24 Network February 15, 2026 0
UP Budget Session 2026

UP Budget में बेटियों को बड़ी सौगात, अब कन्यादान में मिलेगा 1 लाख रुपये

Suresh Khanna

UP Budget पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने की पूजा-अर्चना, Budget की क्या है बड़ी बात?

CM Yogi

आज से शुरू हुआ बजट सत्र, CM Yogi बोले- हर मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार

Deputy CM Samrat Choudhary
अब Bihar में अश्लील गाना बजाना पड़ेगा भारी, Deputy CM Samrat Choudhary ने जारी किया आदेश

Lucknow Desk: बिहार में अब अश्लील गाना बजाना लोगों को भारी पड़ सकता है। जी हां, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने साफ निर्देश दिया है कि बस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील गाना और दोहरे अर्थ वाले गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश के बाद से बिहार पुलिस एक्टिव मोड़ में है। इस पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहना है कि सार्वजनिक रूप से बजने वाले अश्लील और द्विअर्थी गीत समाज पर बेहद नकारात्मक असर डालते हैं। ऐसे गाने न केवल सामाजिक मर्यादा को कमजोर करते हैं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा को भी ठेस पहुंचाते हैं। हालांकि, बिहार सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस यह आदेश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अब सिर्फ नैतिक मुद्दा नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बन चुका है। इसके अलावा सरकार का यह भी मानना है कि इस तरह के गीतों का सबसे बुरा असर बच्चों पर पड़ता है। छोटे बच्चे जब सार्वजनिक जगहों पर ऐसे गाने सुनते हैं, तो उनकी सोच और व्यवहार पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। यह उन्हें गलत दिशा में ले जाने वाला सांस्कृतिक प्रदूषण है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलों में चलेगा विशेष पुलिस अभियान बिहार सरकार ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह विशेष अभियान चलाकर बस, ऑटो, टैक्सी, रेलवे परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी रखें। ताकि कोई भी इस आदेश का उल्लंघन नहीं करें। अगर कोई इसका विरोध करते है तो उस पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माने के साथ जेल की सजा भी संभव है। इसी कड़ी में बिहार पुलिस ने इस संबंध में सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। बता दें, बिहार में भोजपुरी गानों को बिहार की पहचान माना जाता है। हालांकि भोजपुरी में काफी हद तक अश्लीलता होती है, लेकिन इस पर कभी कोई आधिकारिक आपत्ति नहीं जताई गई। अब बिहार में अश्लील गाना बजाना लोगों को भारी पड़ सकता है। अब देखना होगा कि यह आदेश बिहार की अश्लीलता छवि को कितना साफ कर सकता है?

TV 24 Network February 5, 2026 0
CM Yogi

CM Yogi का सख्त एक्शन, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत अब मानी जाएगी हत्या!

Yumnam Khemchand

Manipur से हटा राष्ट्रपति शासन, Yumnam Khemchand लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू ने एक दूसरे पर तंज कसा

Rahul Gandhi और Ravneet Singh Bittu के बीच तीखी नोकझोंक!, वायरल वीडियो ने राजनीति में मचाई हलचल

Ghaziabad News
Ghaziabad में कोरियन गेम ने ली तीन बहनों की जान!, दीवार पर लिखा मिला Suicide Note

Lucknow Desk: गाजियाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन सगी नाबालिग बहनों ने रात करीब 2 बजे 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी है। तीनों बहनों को एक गेमिंग ऐप की आदत लग गई थी। ये भी बताया जा रहा है कि पिछले कुछ सालों से तीन बहनें स्‍कूल नहीं जाती थीं और घर में ही रहती थीं। उनके कमरे में दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा हुआ मिला है, जिस पर लिखा है- Make me a Hert of Broken, I am Very Very Alone, My Life is Very Very... इनमें से कुछ लाइनों को मिटाने की भी कोशिश की गई। कहां का है पूरा ममला? गाजियाबाद में भारत सिटी सोसायटी का मामला है। बी 1 टावर की नौवीं मंजिल पर तीन बहने रहती थी। एक 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी ने सिर्फ एक कोरियन ऑनलाइन गेम की वजह से कूदकर अपनी जान दे दी है। तीन बेटियों के एक साथ सुसाइड करने से माता-पिता का रो-रोककर बुरा हाल है। मां अभी तक बेहोश हैं। वहीं, पिता का कहना है कि हर माता-पिता को ऑनलाइन गेम्‍स से बच्‍चे को बचाना चाहिए. भगवान ने करे कि किसी दूसरे माता-पिता पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटे. मेरी बेटियों ने मरने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है, उसमें उन्‍होंने लिखा- कोरियन हमारी जिंदगी है, हम गेम नहीं छोड़ेंगे... आप हमें नहीं बचा सकते. हम सुसाइड करने जा रहे हैं... पापा सॉरी! कोरियन गेम ने लिया जान मिली जानकारा के अनुसार, पिछले कुछ सालों से ये तीनों बहनें मिलकर कोरियन ऑनलाइन गेम खेला करती थीं। इस गेम का आखिरी स्‍टेज सुसाइड होता है। तीनों बहनों ने सुसाइड करने के पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था, उसके बाद तीनों खिड़की से नीचे बारी-बारी से कूद गईं। जब लड़कियां नीचे गिरी, तो आवाज इतनी तेज आई कि सोसाइटी के तमाम लोग और सिक्योरटी गार्ड भागे आए। जब घरवाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक लड़कियां नीचे कूद चुकी थीं।

TV 24 Network February 4, 2026 0
Mamata Banerjee

आज Supreme Court में SIR पर होगी सुनवाई, कोर्ट पहुंची Mamata Banerjee

बच्चे का फाइल फोटो

Agra News: कुत्ते के काटने से 5 साल के बच्चे की मौत!, एंटी रेबीज वैक्सीन भी नहीं बचा सकी जान?

CM Yogi

UP Police को CM Yogi का समर्थन, अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दे!

0 Comments