Sonia Gandhi

Sonia Gandhi : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत , डॉक्टरों की टीम उनके आगे - पीछे

Lucknow Desk : शनिवार देर रात कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबियत खराब हो गयी। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें बुखार के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया। एक डॉक्टर ने बताया कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।

मार्च में भी अस्पताल में हुईं थीं भर्ती
इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।  लेकिन एक बार फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

हाल ही में I.N.D.I.A की बैठक में हुईं थी शामिल
गौरतलब है कि सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं। विपक्ष के गठबंधन की बैठकों से लेकर पार्टी के प्रचार और अन्य कार्यक्रमों में वो शामिल हो रही हैं। हाल ही में मुंबई में हुई विपक्ष की बैठक में भी वो अन्य नेताओं के साथ शामिल हुईं। इससे पहले बेंगलुरु में विपक्षी गठबंधन की बैठक में भी सोनिया गांधी गई थीं।

 

 

 

 

 


Comment As:

Comment (0)