Lucknow Desk: यूपी बीजेपी अध्यक्ष को लेकर इस समय राजनीति गर्म है। दरअसल, UP BJP अध्यक्ष को लेकर बीते गुरूवार को दिल्ली में केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर अहम बैठक हुई। इस बैठक में BJP के राष्ट्र अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बीएल संतोष मौजूद रहे। बैठक में अध्यक्ष को लेकर बातचीत की गई। अब उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष अगले 14 दिसम्बर (रविवार) को तय हो जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के संगठन चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े 13 दिसंबर को लखनऊ जाएंगे। जहां पर अंतिम दौर की औपचारिकताएं, मसलन चुनाव की घोषणा और नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएंगी।
संगठन स्तर पर लगभग पूरी तैयारियां
रविवार (14 दिसम्बर) को पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, नए अध्यक्ष के चयन के लिए संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पार्टी यूपी अध्यक्ष पद पर किसी ओबीसी नेता को बैठाने और संगठन की कमान सौंपने वाली है।
गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बैठक
बीजेपी के संगठन चुनाव खासकर यूपी, दिल्ली और हरियाणा में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन मंत्री बीएल संतोष के अलावा संघ के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
वहीं गृहमंत्री आवास पर हुई इस बैठक से पहले बीते बुधवार को संसद भवन में यूपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
चुनाव की सभी तैयारियां पूरी
BJP सूत्रों के अनुसार, 13 दिसंबर 2025, दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक, लखनऊ स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े करेंगे, जिन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अगले दिन यानी 14 दिसंबर को, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रदेश चुनाव अधिकारी के रूप में पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे और नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेंगे।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
Lucknow Desk: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी विवाद के बीच ट्रंप ने सख्त चेतावनी दी है कि अगर जल्द समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जा करने तक का कदम उठा सकता है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान बातचीत के लिए तैयार नहीं होता, तो हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अमेरिका हर विकल्प पर विचार कर रहा है, जिसमें सैन्य कार्रवाई और तेल नियंत्रण जैसे कदम भी शामिल हैं। इसी बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने ट्रंप की सराहना करते हुए उनके रुख को साहसी बताया। उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि इस तरह के कड़े फैसले यह दिखाते हैं कि लोकतांत्रिक देश आतंक और खतरे के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हो सकते हैं। वहीं, ट्रंप का गुस्सा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर भी देखने को मिला। उन्होंने अपने पोस्ट में ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए होर्मुज स्ट्रेट खोलने की मांग की और कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। दूसरी ओर, ईरान ने ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम को खारिज कर दिया है। तेहरान ने इस धमकी को कमजोर और निराशाजनक करार देते हुए साफ कर दिया है कि वह दबाव में आने वाला नहीं है। कुल मिलाकर, होर्मुज को लेकर बढ़ता टकराव अब बड़े संघर्ष की ओर इशारा कर रहा है, जहां कूटनीति और टकराव के बीच संतुलन बनाना दोनों देशों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
Lucknow Desk: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB की ओर से बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी है। प्रदेश में कुल 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इसमें 86.23 प्रतिशत छात्राएं और 84.09 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है। रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि तीनों संकाय में कुल 26 टॉपर्स हैं, जिनमें 19 लड़कियां और 7 लड़के शामिल हैं। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। बिहार बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार, ऑर्ट्स और कॉर्मस स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं साइंस स्ट्रीम में छात्र टॉपर रहा। मिली जानकारी के अनुसार, कॉर्मस में सीतामढी की साक्षी कुमारी ने पहला और नवादा में सपना कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं आर्ट्स में गया जिले की नीशु कुमार ने टॉप किया है। टॉपर्स लिस्ट में इन लड़कियों ने बनाई जगह साक्षी कुमारी (साइंस) सपना कुमारी (साइंस) अनामिका कुमारी (साइंस) पलक कुमारी (साइंस) निशु कुमारी (आर्ट्स) सिद्धि शिखा (आर्ट्स) नासरीन परवीन (आर्ट्स) सौम्या अंसारी (आर्ट्स) निसु कुमारी (आर्ट्स) अमृता कुमारी (आर्ट्स) स्वीटी कुमारी (आर्ट्स) बीबी आसरा (आर्ट्स) रौशनी कुमारी (आर्ट्स) अदिति कुमारी (कॉमर्स) माही कुमारी (कॉमर्स) निशिका श्री (कॉमर्स) मानवी कुमारी (कॉमर्स) श्रेया कुमारी (कॉमर्स) वारिशा नौशद (कॉमर्स) हर्षिका (कॉमर्स) कब कराया गया था परीक्षा? बता दें, इस साल राज्य में इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक किया गया था, जिसमें 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में कुल 13.17 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें छात्राओं की संख्या 6.75 लाख थी, वहीं छात्रों की संख्या 6.42 लाख दर्ज की गई थी। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई थी।
Lucknow Desk: एनसीईआरटी की क्लास आठ की सोशल साइंस की किताब को लेकर उठे विवाद पर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि उसने एनसीईआरटी को सभी कक्षाओं की किताबों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के बाद एनसीईआरटी की सभी कक्षाओं की पाठ्यपुस्तकों की समीक्षा शुरु कर दी गई है। वहीं सरकार का कहना है कि अब बिना विशेषज्ञों की जांच के बिना कोई भी सामग्री प्रकाशित नहीं की जाएगी। वहीं केंद्र सरकार के इस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और विपुल एम पंचोली की बेंच ने कहा कि एनसीईआरटी से ऐसा करने के लिए कहने के बजाय, अगर केंद्र पाठ्यक्रम की समीक्षा करने के लिए एक विशेषज्ञ कमिटी बनाता तो अच्छा होता। यानी अब केंद्र सरकार पाठ्यपुस्तकों की जांच के लिए विषय विशेषज्ञों का एक पैनल या कमेटी बनाएगी। दरअसल, यह पूरा मामला NCERT की आठवीं कक्षा की सोशल साइंस की किताब से जुड़ा है। इस किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर कुछ आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार ने एनसीईआरटी से सिर्फ कक्षा आठ की नहीं, बल्कि सभी क्लास की टेक्स्टबुक्स का समीक्षा करने को कहा है। उन्होंने बेंच को भरोसा दिलाया कि पाठ्यक्रम की जांच के लिए विषय विशेषज्ञ का एक पैनल बनाया जाएगा। अब विशेषज्ञों की मंजूरी के बिना कोई भी नई सामग्री प्रकाशित नहीं की जाएगी। इसके साथ ही एनसीईआरटी के डायरेक्टर ने कोर्ट में हलफनामा देकर बिना शर्त माफी भी मांग ली है।