Lucknow Desk: यूपी सरकार की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ने वाली है, क्योंकि प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों ने आंदोलन का बिगुल फूंकने का ऐलान किया है। छात्रों ने कहा है कि वो सोमवार (15 दिसंबर) को यूपी लोक सेवा आयोग का कथित भ्रष्टाचार के विरोध में घेराव करेंगे।
प्रतियोगी छात्रओं ने एक पोस्टर जारी किया है। पोस्ट के माध्यम से कहा है कि सोमवार 15 दिसंबर को प्रतियोगी छात्र यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) का घेराव कर आंदोलन करेंगे। छात्रों का यह आंदोलन आयोग के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ करने का ऐलान किया गया है। फिलहाल छात्रों के आंदोलन के ऐलान के बाद अभी पुलिस-प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
पोस्टर ने खींचा सभी का ध्यान
प्रतियोगी छात्रों ने पोस्टर में लिखा- भ्रष्टाचार के खिलाफ महा आंदोलन, संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच 15 दिसंबर,गेट नंबर 2, लोक सेवा आयोग, सोमवार,11 बजे।" पोस्टर के बैकग्राउंड में आयोग गेट पर प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन की तस्वीर लगी हुई है। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच की ओर से जारी किये गए पोस्टर के बीच में बंद मुट्ठी दिखाई गई है, जो प्रतियोगी छात्रों की एकजुटता का प्रतीक है।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रतियोगी छात्रों की ओर से जारी पोस्टर को एक्स पर पोस्ट किया है। अखिलेश यादव ने पोस्टर एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं, भाजपा जाए तो नौकरी आए। हमारा नैतिक समर्थन प्रतियोगिताओं के साथ हमेशा रहा है और रहेगा, यह राजनीति का नहीं युवाओं के भविष्य का सवाल है।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
Lucknow Desk: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में सेना के दस जवानों की जान चली गई और 11 घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ। सेना का बुलेट-प्रूफ वाहन था, जिसमें कुल 17 जवान सवार थे, एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रहा था, तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। जिसके वजह से वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अभी भी कठिन परिस्थिती होने के बावजूद राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, 10 जवानों की जान चली गई है और 11 जवान घायल हैं। फिलहाल, घायलों को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने व्यक्त किया शोक हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि डोडा में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हमारे 10 वीर जवानों की जान चली गई। इससे वह बेहद दुखी हैं। हम उनके उत्कृष्ट सेवा भाव और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उपराज्यपाल ने आगे कहा कि इस गहरे दुख की घड़ी में पूरा देश शोकाकुल परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। मृत जवान कौन-कौन हैं? जोबन जीत, सुधेर नरवाल, मोनू, मोहित, एचआर कंवर, सिमरन, पी लोरा, सुलिंदर, अजय लोफरा और स्वर्ण नाग पाल। घायल जवानों के नाम साहिल, जेपी सिंह, नीरज, अनूप, नागिस, अमन, शंकर, संदीप, जोबनप्रीत, राकेश और अभिमन्यु के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। बहरहाल, इस गहरे दुख में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की जा रहा है।
Lucknow Desk: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और BJP नेत्री अपर्णा यादव से तलाक लेने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके ये बात सार्वजनिक की है। हालांकि अपर्णा और प्रतीक यादव की तरफ से कोई ऐसी जानकारी नहीं आई है। प्रतीक यादव का अकाउंट हैक @iamprateekyadav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई पोस्ट पर लिखा, मैं अपर्णा को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। उन्होंने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। बस मशहूर और असरदार बनना चाहती हैं। अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है। लेकिन, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि उन्हें सिर्फ़ अपनी ही चिंता है। मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उनसे हुई। वहीं इस पोस्ट पर अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट ने कहा कि प्रतीक यादव का सोशल मीडिया एकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने यह पोस्ट की है। इसकी शिकायत की गई है। कब हुई थी दोनों की शादी? बता दें, प्रतीक यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। अपर्णा यादव और प्रतीक की शादी साल 2011 में हुई थी। इससे पहले वह दोनों आठ साल तक दोस्त रहे। एक इंटरव्यू में अपर्णा ने यह बात बताई थी। साल 2011 में यह शादी चर्चित थी, क्योंकि अपर्णा-प्रतीक की शादी में अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन सरीखे सेलिब्रेटीज शामिल हुए थे। अर्पणा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। वहीं उनके पति प्रतीक यादव लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट डिग्री ली है। अपर्णा और प्रतीक यादव की एक बेटी है जिसका नाम प्रथमा है। प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं। इस समय अपर्णा यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
Lucknow Desk: अहमदाबाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर एक जेसीबी करीब 10 मंजिला ऊंची पानी की टंकी पर कैसे पहुंची और ये काम खत्म होने के बाद नीचे कैसे उतरेगी? यह दृश्य सबको चौंकाने दिया है। इतना ही नहीं इस वायरल वीडियो को देखकर लोग जेसीबी चालक की हिम्मत और कौशल की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, यह मामला अहमदाबाद के कालुपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के तहत वहां मौजूद एक बहुत पुरानी पानी की टंकी को गिराए जाने का है। बताया जा रहा है कि यह टंकी करीब 75 साल पुरानी थी और अब इस्तेमाल में नहीं थी। जिसको अब हटाया जा रहा है। अहमदाबाद नगर निगम ने इसे हटाने के लिए एक ऐसा तरीका अपनाया, जिसने हर किसी को चौंका दिया। कालुपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण अहमदाबाद के कालुपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने का काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत स्टेशन परिसर में बने पुराने और बेकार ढांचों को हटाया जा रहा है। ताकि रेलवे स्टेशन का विस्तार हो सके। इसी कड़ी में पानी की यह टंकी बीच में आ रही थी, इसलिए इसे गिराना जरूरी हो गया था। लोगों के मन में सवाल ये जेसीबी कैसे पहुंचा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि इतनी ऊंचाई तक जेसीबी पहुंचाई कैसे गई। तो नगर निगम के अनुसार, पहले एक बड़ी क्रेन की मदद से करीब आठ टन वजन वाली जेसीबी को टंकी के ऊपर रखा गया। इसके बाद दो अनुभवी ऑपरेटरों को ऊपर वहां भेजा गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के पूरे इलाके को सील किया गया। यह काम करते समय सभी की सुरक्षा का ध्यान रखा गया। कैसे उतेरगी JCB मशीन? वहीं लोगों के मन में अब ये सवाल है कि ये जेसीबी पानी की टंकी से नीचे कैसे उतरेगी? तो बता दें कि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिस तरह से क्रेन की मदद से मशीन को ऊपर चढ़ाया गया था, उसी तरह क्रेन की ही मदद से इसे उतारा भी जाएगा।