ENTERTAINMENT

'Dhurandhar: The Revenge' का टीजर रिलीज, खतरनाक अंदाज में दिखे Ranveer Singh!

TV 24 Network February 3, 2026 0
Dhurandhar 2 Teaser
Dhurandhar 2 Teaser

Lucknow Desk: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर: द रिवेंजका टीजर आज मंगलवार को रिलीज हो गया। टीजर देख कर कई फैंस निराश हुए है। लोगों का कहना है कि टीजर में कुछ नया नहीं है। इसमें जो कुछ भी दिखाया गया वह पहली फिल्म के एंड क्रेडिट सीन में देख ही चुके थे।

क्या है टीजर में?

बता दें, 1 मिनट 12 सेकंड का टीजर है। टीजर के शुरुआत में रणवीर सिंह छोटे बालों वाले लुक में नजर आते हैं। भूरी आंखें, छोटे बाल और हाथ में बंदूक लिए रणवीर सिंह काफी खतरनाक लगते हैं। इसके बाद रणवीर फिर हमजा अली मजारी के किरदार में लंबे बालों वाले लुक में दिखते हैं।

टीजर में रणवीर धुरंधरसे भी ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। एक्शन और वायलेंस से भरपूर इस टीजर में दिखता है कि अब हमजा की ताकत बढ़ गई है। वहीं वो पहले से भी ज्यादा आक्रामक भी हो गया है।

दो हिस्सों में होगी फिल्म की कहानी

टीजर देखकर यह पता चलता है कि इस बार कहानी दो हिस्सों की होगी, जिसमें रणवीर सिंह के खुफिया जासूस बनने से लेकर पाकिस्तान पहुंचने तक का सफर दिखाया जाएगा। वहीं टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की भी झलक है। टीजर के अंत में रणवीर सिंह का किरदार कहता है, 'ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।'

फिल्म का पहला पोस्टर रणवीर ने किया था जारी

फिल्म के टीजर से पहले रणवीर सिंह ने धुरंधर: द रिवेंजका जो पहला पोस्टर जारी किया था, उसमें रणवीर हमजा अली मजारी के दमदार किरदार में दिखाई दिए। लाल रंग के बैकग्राउंड में जबरदस्त बारिश हो रही है और बीच में रणवीर सिंह इंटेंस लुक देते हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में रणवीर ने लिखा, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’ ‘धुरंधर: द रिवेंज19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधरने की थी दमदार कमाई

बता दें, पिछले साल रिलीज हुई धुरंधरने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फिल्म धुरंधरने भारत में 800 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई की। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा हुआ।

Tags

Dhurandhar:-The-Revenge Ranveer-Singh Dhurandhar-2-Teaser Dhurandhar-The-Revenge-Teaser Dhurandhar-The-Revenge Sanjay-Dutt Akshaye-Khanna R-Madhavan Arjun-Rampal Aditya-Dhar Jyoti-Deshpande Lokesh-Dhar
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

Entertainment

View more
Dhurandhar 2 Teaser
'Dhurandhar: The Revenge' का टीजर रिलीज, खतरनाक अंदाज में दिखे Ranveer Singh!

Lucknow Desk: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर आज मंगलवार को रिलीज हो गया। टीजर देख कर कई फैंस निराश हुए है। लोगों का कहना है कि टीजर में कुछ नया नहीं है। इसमें जो कुछ भी दिखाया गया वह पहली फिल्म के एंड क्रेडिट सीन में देख ही चुके थे। क्या है टीजर में? बता दें, 1 मिनट 12 सेकंड का टीजर है। टीजर के शुरुआत में रणवीर सिंह छोटे बालों वाले लुक में नजर आते हैं। भूरी आंखें, छोटे बाल और हाथ में बंदूक लिए रणवीर सिंह काफी खतरनाक लगते हैं। इसके बाद रणवीर फिर हमजा अली मजारी के किरदार में लंबे बालों वाले लुक में दिखते हैं। टीजर में रणवीर ‘धुरंधर’ से भी ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। एक्शन और वायलेंस से भरपूर इस टीजर में दिखता है कि अब हमजा की ताकत बढ़ गई है। वहीं वो पहले से भी ज्यादा आक्रामक भी हो गया है। दो हिस्सों में होगी फिल्म की कहानी टीजर देखकर यह पता चलता है कि इस बार कहानी दो हिस्सों की होगी, जिसमें रणवीर सिंह के खुफिया जासूस बनने से लेकर पाकिस्तान पहुंचने तक का सफर दिखाया जाएगा। वहीं टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की भी झलक है। टीजर के अंत में रणवीर सिंह का किरदार कहता है, 'ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।' फिल्म का पहला पोस्टर रणवीर ने किया था जारी फिल्म के टीजर से पहले रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जो पहला पोस्टर जारी किया था, उसमें रणवीर हमजा अली मजारी के दमदार किरदार में दिखाई दिए। लाल रंग के बैकग्राउंड में जबरदस्त बारिश हो रही है और बीच में रणवीर सिंह इंटेंस लुक देते हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में रणवीर ने लिखा, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने की थी दमदार कमाई बता दें, पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत में 800 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई की। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा हुआ।

TV 24 Network February 3, 2026 0
'The Kerala Story 2: Goes Beyond'

अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे, 'The Kerala Story 2: Goes Beyond' का ऑफिशियल टीजर हुआ रिलीज!

Border 2 Movie

फिल्म Border 2 को मिला अच्छा रिस्पॉन्स, जानें ओपनिंग डे पर कितना हुआ कलेक्शन?

Sunny Leone

Mathura में Sunny Leone की एंट्री से पहले मचा बवाल, संतों ने DM को लिखा पत्र

Elvish Yadav & Munawar Faruqui
Elvish Yadav ने बीमार बच्चे की मदद के लिए अपील की तो Munawar Faruqui ने पूछा- कहां जाएगा पैसा?

Lucknow Desk: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर Elvish Yadav एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इस बार वह एक बीमार बच्चे के लिए अपने फैंस से मदद मांग रहे हैं। इस वीडियो को Elvish Yadav ने खुद शेयर किया है। वीडियो में Elvish Yadav और बच्चे के माता- पिता हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो को लेकर बवाल भी शुरू हो गया है। Elvish Yadav के इस वीडियो का क्लिप शेयर करते हुए स्टैंडअप कॉमेडियन Munawar Faruqui ने तंज कसा और एक NGO स्कैम का पर्दाफाश किया है। वीडियो में क्या कहते हैं Elvish Yadav? वीडियो में Elvish Yadav कहते है कि राम-राम जी सभी भाइयों को, मैं ऐसा वीडियो कभी बनाता नहीं हूं, हालांकि एक मासूम बच्चा बीमार है, उसे ‘स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी’ (SMA) हो गया है। एक इंजेक्शन लगेगी, जो USA से आता है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। यदि आप सब मदद कर सकते हैं तो जरूर करें। जितना भी 10,20,500 और 1000 रुपए बन सकता है, मदद करें। यदि इंजेक्शन टाइम पर नहीं लगा तो यह नहीं बचेगा। इसलिए मैं चाहता हूं कि आप सब मदद करें। मैं खुद कर रहा हूं- ‘एल्विश यादव फाउंडेशन से।’ Munawar Faruqui ने Elvish Yadav का वीडियो किया शेयर Munawar Faruqui ने Elvish Yadav की वीडियो शेयर किया और आरोप लगाते हुए कहा, कुछ एनजीओ डोनेशन इकट्ठा करने के लिए एजेंसियों के जरिए मशहूर सेलेब्स और इंफ्लुएंसर्स से इमोशनल अपील करवाते हैं। हमारे चार्जेस बहुत हाई है और वो लोग उतना देने के लिए भी तैयार थे। Munawar Faruqui ने वीडियो में आगे कहा, पहले तो हमें इस तरह का प्रमोशन करना ही नहीं चाहिए, मैं तो हैरान था कि ये कौन सा धंधा चल रहा है? हो सकता है वकाई ऐसा हो या ना हो, लेकिन इलाज के बाद पैसा कहां जाएगा? अगर इतना क्राउड फंड जमा करने वाले हो, उसके अलावा कुछ तो बिजनेस मोटिवेट होगा ना। सिक है भाई! सब पागल हो चुके हैं। Munawar Faruqui आगे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, मैं बस यहां से बात रख रहा हूं, जिससे इस तरह की जो चीजें लोग कर रहे हैं, सबको पता चले कि क्या कर रहे हैं। ये सही नहीं है। आप इस तरह की इमोशनल कहानियां सुना कर, हो सकता है, उस हरीब इंसान से भी चैरिटी निकलवा लोगे

TV 24 Network December 20, 2025 0
Bharti Singh Second Baby

Bharti Singh ने दिया दूसरे बेटे को जन्म, बेटी की चाह रह गई अधूरी

Dhurandhar

फिल्म Dhurandhar पास या फेल, जानिए 5वें दिन कितनी कमाई हुई?

मंधाना और पलाश मुच्छल की टूटी शादी

क्यों टूटी Mandhana-Palash की शादी? Smriti Mandhana ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

Tere Ishk Mein
धनुष की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनने जा रही ‘Tere Ishk Mein’, टूटे सारे रिकॉर्ड

Lucknow Desk: साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'Tere Ishk Mein' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ रही है। ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। ओपनिंग डे से ही फिल्म Tere Ishk Mein ने अच्छी पकड़ बनाई है। इसके साथ ही फिल्म आज अपने वीकडेज में एंट्री ले रही है। मंडे का दिन हर फिल्म के लिए काफी अहम होता है। छुट्टियां खत्म होने के बाद फिल्म देखने के लिए कितने दर्शक थिएटर्स आ रहे हैं, इससे ही फिल्म का भविष्य तय हो जाता है। Tere Ishk Mein का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 16 करोड़, दूसरे दिन दिन 17 करोड़ और तीसरे दिन 19 करोड़ कमाई है। इस तरह से फिल्म ने 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म 85 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है। 'रांझणा' का तोड़ेगी रिकॉर्ड अगर बात करें धनुष की तो इस फिल्म को धनुष की पहली फिल्म 'रांझणा' से जोड़कर देखा जा रहा है। 2013 में आई धनुष की 'रांझणा' ने सैक्निल्क के मुताबिक 60.22 करोड़ रुपये कमाए थे। कृति सेनन के साथ धनुष की हालिया रिलीज फिल्म अब इस रिकॉर्ड से थोड़ी दूर रह गई है। यह रिकॉर्ड तोड़ते ही Tere Ishk Mein धनुष की सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी। कलर्स येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर आनंद एल राय के निर्देशन और टी-सीरीज के साथ कलर्स येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में शंकर (धनुष) और मुक्ति (कृति सेनन) की गहन प्रेम कहानी को दिखाया गया है। Irshad Kamil के गीत और फिल्म की भावनात्मक कहानी ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।

TV 24 Network December 1, 2025 0
Dharmendra

नहीं रहे ही-मैन Dharmendra, 89 साल की उम्र में हुआ निधन

Dharmendra की तबीयत पर आया ऑफिशियल बयान, Sunny Deol की टीम ने दी सही जानकारी

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

0 Comments