ENTERTAINMENT

Canada के सरे में कैफे के बाहर फायरिंग, Kapil Sharma को गैंग की नई धमकी

TV 24 Network May 3, 2026 0
Kapil Sharma
Kapil Sharma

Lucknow Desk: कनाडा के सरे शहर में 2 मई को एक कैफे के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। यह घटना मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के चर्चित कैप्स कैफेके पास स्थित बताई जा रही है। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर शेयर किए गए इस पोस्ट में दावा किया गया कि फायरिंग सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित चाय सुट्टा बारकैफे के बाहर की गई, जो कपिल शर्मा के कैफे के करीब है। हालांकि, इस दावे की अभी तक पुलिस या किसी आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है।

वायरल पोस्ट में कपिल शर्मा को सीधे तौर पर चेतावनी भी दी गई है। गैंग की ओर से कहा गया है कि उन्हें लाइन में रहना होगाऔर उनका समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में इस तरह की घटना सामने आई हो। पिछले साल जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में भी तीन अलग-अलग फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं, जिन्हें कथित तौर पर धमकी और वसूली से जोड़कर देखा गया था।

 

सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

फिलहाल, स्थानीय पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किए गए दावों की सत्यता की भी जांच की जा रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Tags

Kapil-Sharma Canada Trending-News
Popular post
Bihar Chunav से पहले Anant Singh की बढ़ी मुश्किलें, दुलार चंद यादव के हत्या मामले में फंसे बाहुबली

Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।

नाती अगस्त्य की Ikkis का ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan!

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।

Brijbhushan Sharan Singh के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग! इस वजह से बिगड़ा संतुलन

Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति

Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।

Shahrukh Khan ने मनाया 60वां जन्मदिन, विदेशों से भी जुटे फैंस

Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।

Entertainment

View more
Kapil Sharma
Canada के सरे में कैफे के बाहर फायरिंग, Kapil Sharma को गैंग की नई धमकी

Lucknow Desk: कनाडा के सरे शहर में 2 मई को एक कैफे के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। यह घटना मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के चर्चित ‘कैप्स कैफे’ के पास स्थित बताई जा रही है। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।   लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर शेयर किए गए इस पोस्ट में दावा किया गया कि फायरिंग सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित ‘चाय सुट्टा बार’ कैफे के बाहर की गई, जो कपिल शर्मा के कैफे के करीब है। हालांकि, इस दावे की अभी तक पुलिस या किसी आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। वायरल पोस्ट में कपिल शर्मा को सीधे तौर पर चेतावनी भी दी गई है। गैंग की ओर से कहा गया है कि उन्हें “लाइन में रहना होगा” और उनका समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में इस तरह की घटना सामने आई हो। पिछले साल जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में भी तीन अलग-अलग फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं, जिन्हें कथित तौर पर धमकी और वसूली से जोड़कर देखा गया था।   सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं फिलहाल, स्थानीय पुलिस और जांच एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किए गए दावों की सत्यता की भी जांच की जा रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

TV 24 Network May 3, 2026 0
Salman Khan

Salman Khan का बड़ा ऐलान, ईद 2027 पर आएगी नई फिल्म ‘SVC63’

Akshay Kumar

Akshay Kumar ने सुनाया खतरनाक स्टंट का किस्सा, मरते-मरते बचे हैं बॉलीवुड एक्टर

Anupam Kher's Big Statement on ‘Dhurandhar: The Revenge’

‘Dhurandhar: The Revenge’ पर Anupam Kher का बयान, बोले- हर किसी को देखनी चाहिए ये फिल्म

Punjabi singer Badshah
Punjabi Singer Badshah की मुश्किलें, FIR के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

Lucknow Desk: पंजाबी सिंगर बादशाह नया गाना 'टटीरी' की वजह से बुरा फंस चुके हैं, क्योंकि नए गाने को लेकर हरियाणा में आक्रोश फैल गया है। इस गाने में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे हरियाणा महिला आयोग ने रैपर बादशाह को समन भेजा है। इसके अलावा हरियाणा में पहले दो जगह, पंचकूला और जींद में एफआईआर हो चुकी हैं। फिलहाल, अब सिंगर के गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। क्या है गाने में दिक्कत? गाने की कुछ लाइनों पर आपत्ति जताई गई है, जैसे कि "आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने", जिसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक माना जा रहा है। इसके अलावा, गाने के वीडियो में स्कूल ड्रेस में नाबालिग लड़कियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़कर नाचते हुए दिखाया गया है, जिसे आपत्तिजनक माना जा रहा है। हरियाणा पुलिस दी गई जानकारी हरियाणा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गायक बादशाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी गायक को पुलिस के समक्ष तत्काल पेश होने के लिए भी नोटिस जारी किया गया है। गायक बादशाह के खिलाफ दर्ज मामले में धारा 296 भारतीय न्याय संहिता और इंडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से विवादित सॉन्ग 'टटिहरी' को हटवा दिया है। गायक बादशाह के अलावा अन्य लोगों पर भी कार्यवाई सोशल मीडिया और गीतों में आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसके अलावा म्यूजिक प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनलों और व्यक्तिगत सोशल मीडिया हैंडल्स से भी इस गाने पर रील्स व शॉर्ट वीडियो को हटवाया गया है।

TV 24 Network March 8, 2026 0
Rhea Chakraborty

7 साल बाद फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखीं Rhea Chakraborty, ‘Family Business’ के फर्स्ट लुक ने जीता फैंस का दिल

Dhurandhar 2 Teaser

'Dhurandhar: The Revenge' का टीजर रिलीज, खतरनाक अंदाज में दिखे Ranveer Singh!

'The Kerala Story 2: Goes Beyond'

अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे, 'The Kerala Story 2: Goes Beyond' का ऑफिशियल टीजर हुआ रिलीज!

Border 2 Movie
फिल्म Border 2 को मिला अच्छा रिस्पॉन्स, जानें ओपनिंग डे पर कितना हुआ कलेक्शन?

Lucknow Desk: फिल्म बॉर्डर 2 आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया है। इसके अलावा इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी शामिल हैं। रिलीज के बाद फिल्म को अच्छा रिएक्शन मिला है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग में करीब 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म में क्या है कहानी? फिल्म बॉर्डर 2 में साल 1971 के बसंतर युद्ध के बारे में है। जब भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना को भारत में घुसपैठ करने से रोकती है। तब दुश्मनों की तुलना में संख्या में कम होने के बाद भी, भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने अपनी बहादुरी, साहस से उन्हें खदेड़ देती है। फिल्म में भारतीय जवान घुसपैठियों को उनके देश वापस खदेड़ते हैं, चिकन नेक कॉरिडोर को सुरक्षित किया जाता है। पाकिस्तानियों को पठानकोट जम्मू राजमार्ग को काटने से रोका जाता है। इसके अलावा 1000 किलोमीटर से ज्यादा पाकिस्तानी एरिया पर कब्जा किया जाता है। यह सब फिल्म की कहानी में है। लोगों ने बॉर्डप 2 को दिया बेस्ट वॉर ड्रामा का खिताब बता दें, साल 1997 में फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई थी। फिल्म बॉर्डर 2 इसी का सीक्वल है। इस आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल बनाना मेकर्स के लिए चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि इस मूवी से लोगों के जज्बात और गहरे भाव जुड़े हुए हैं। इसी कारण फिल्म बॉर्डर 2 के मेकर्स ने दर्शकों की भावनाओं को समझा और एक शानदार वॉर ड्रामा पेश किया। सनी देओल ने वीडियो किया पोस्ट बॉर्डर 2 के रिलीज होते ही सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, आज बॉर्डर2 डे!!! कोई चिंता नहीं, कोई स्ट्रेस नहीं। आराम करें, रिलैक्स करें और सब मिलकर बॉर्डर 2 का मजा लें।

TV 24 Network January 23, 2026 0
Sunny Leone

Mathura में Sunny Leone की एंट्री से पहले मचा बवाल, संतों ने DM को लिखा पत्र

Elvish Yadav & Munawar Faruqui

Elvish Yadav ने बीमार बच्चे की मदद के लिए अपील की तो Munawar Faruqui ने पूछा- कहां जाएगा पैसा?

Bharti Singh Second Baby

Bharti Singh ने दिया दूसरे बेटे को जन्म, बेटी की चाह रह गई अधूरी

0 Comments