Lucknow Desk: WELCOME TO THE JUNGLE बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए इसकी एडवांस बुकिंग आज से शुरू कर दी है। खास बात यह है कि 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले फिल्म के पेड प्रीव्यू शो भी आयोजित किए जाएंगे। इससे दर्शकों को फिल्म देखने का मौका तय रिलीज डेट से पहले ही मिल जाएगा।
फिल्म की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। लंबे समय बाद दर्शकों को मल्टीस्टारर कॉमेडी एंटरटेनर देखने को मिलने वाली है, ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।
स्टारकास्ट बनी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत
‘वेलकम टू द जंगल’ में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। मेकर्स ने इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया है ताकि दर्शकों को थिएटर में पूरा मनोरंजन मिल सके।
फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी दर्शकों में खास उत्साह है। अलग-अलग कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और ज्यादा दिलचस्प बना रही है। यही वजह है कि एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की मांग तेजी से बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू का नया प्रयोग
मेकर्स ने दर्शकों की बढ़ती उत्सुकता को देखते हुए रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू शो रखने का फैसला किया है। इन प्रीव्यू शोज में दर्शक पहले ही फिल्म का आनंद ले सकेंगे। हाल के वर्षों में कई बड़ी फिल्मों के लिए यह रणनीति अपनाई गई है, जिससे शुरुआती प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ को फायदा मिलता है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को शुरुआती दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो इसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिलेगा। पेड प्रीव्यू से फिल्म को रिलीज से पहले ही मजबूत शुरुआत मिलने की संभावना है।
कॉमेडी और मनोरंजन का मिलेगा डबल डोज
‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी हमेशा से अपनी शानदार कॉमेडी और मजेदार किरदारों के लिए पसंद की जाती रही है। ऐसे में ‘वेलकम टू द जंगल’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में हास्य, भ्रम और मनोरंजन से भरपूर कहानी देखने को मिल सकती है।
फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशनल कंटेंट को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फैंस का कहना है कि यह फिल्म परिवार के साथ देखने के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनर साबित हो सकती है।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की उम्मीद
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई कर सकती है। एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू को देखते हुए शुरुआती कलेक्शन मजबूत रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि 26 जून को रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है और बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।
Lucknow Desk: बिहार के मोकामा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। इस घटना में जानी-मानी हस्ती दुलारचंद यादव की हत्या हो गई है और आरोप लगाया गया है कि इस घटना में पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों की भूमिका है। यह घटना आगामी विधानसभा चुनाव के बीच हुई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और चुनावी हिंसा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अनंत सिंह समेत 5 नामजद मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले में JDU प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर ली गई है। मृत दुलारचंद यादव के पोते के दिए गए बयान पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यानी दुलारचंद यादव के परिजनों और जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने सीधे तौर पर JDU उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने आरोपों को किया खारिज वहीं इस बयान पर JDU उम्मीदवार अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे RJD उम्मीदवार वीणा देवी के पति बाहुबली सूरजभान सिंह की साजिश बताया है। अनंत सिंह ने कहा कि उनके काफिले पर विरोधियों ने हमला किया और यह सारा खेल सूरजभान सिंह करवा रहे हैं। कौन थे दुलारचंद यादव ? मोकामा के रहने वाले दुलारचंद यादव को ‘टाल का बादशाह’ कहा जाता था। दुलारचंद पहलवानी के साथ-साथ गाना गाने के भी शौकीन थे। उन्होंने जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड करवाया था। माना जा रहा है कि मोकामा की चुनावी जंग अब व्यक्तिगत रंजिश और हिंसक टकराव की तरफ मुड़ गई है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर दादा होने का गर्व महसूस कर रहे हैं। दरअसल, उनके नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर देखकर बिग बी इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। अमिताभ ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये तो बस शुरुआत है... गर्व है तुम्हारे इस सफर पर, मेरे बच्चे।” उनकी इस पोस्ट पर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर प्यार लुटाया। ‘इक्कीस’ मेगास्टार मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी है और इसमें अगस्त्य नंदा एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 1971 के युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है, जो देश के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे। फिल्म के ट्रेलर में अगस्त्य का जोश और समर्पण देखकर फैन्स कह रहे हैं—“दादा की तरह नाती भी लाजवाब!” तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अगस्त्य अपनी पहली ही फिल्म से दादा अमिताभ की विरासत को आगे बढ़ा पाएंगे।
Lucknow Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 MKI लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। राष्ट्रपति की इस उड़ान ने आज भारतीय वायुसेना के साथ-साथ पूरे देश को गौरव से भर दिया है। बता दें, भारत का राष्ट्रपति तीनों सेनाओं की कमांडर होता है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद हैं। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह अंबाला एयरबेस पहुंचीं, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बता दें, राष्ट्रपति का यह उड़ान न केवल साहसिक नेतृत्व शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को वैश्विक पटल पर मजबूती से प्रदर्शित करना भी है। फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर जेट की सवारी ये पहली बार नहीं की हैं। उन्होंने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI फाइटर विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं। वह फाइटर जेट उड़ाने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनी थीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने से पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने भी सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी। राफेल लड़ाकू विमान का क्या है इतिहास? बता दें, राफेल लड़ाकू विमान फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित किया गया है। सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था। अंबाला एयरबेस राफेल स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज' का मुख्य केंद्र है। इन विमानों का इस्तेमाल हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान किया गया था, इसके माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर हमले कर अपनी ताकत को सैनियों ने दिखाया था।
Lucknow Desk: कैसरगंज के बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को धान के खेत में अचानक उतारना पड़ा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा, जहां हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण भी जुट गए। मिली जानकारी के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत आने लगी। स्थिति को समझते हुए पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और नज़दीकी धान के खेत में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर की जांच के लिए टेक्निकल टीम बुलाई गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि बृजभूषण शरण सिंह और हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच के बाद ही तकनीकी खराबी की असली वजह पता चल पाएगी। इसी बीच पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संदेश दिया। उन्होंने कहा, आज मेरा बिहार प्रदेश के अंदर संदेश व दिनारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा का कार्यक्रम था। संदेश विधानसभा का कार्यक्रम करके मैं दिनारा विधानसभा के लिए हेलीकाप्टर से निकला था। अचानक मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिंग एक खेत में करानी पड़ी। पायलट ने बड़ी सूझबूझ से लैंडिंग कराई। मैं, इस समय गाड़ी से पटना जा रहा हूं। किसी अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। हम सभी पूर्णतया सुरक्षित हैं। हेलीकाप्टर की सुरक्षा का प्रबंध कर दिया गया है। प्रशासन व जनता का बहुत सहयोग रहा...धन्यवाद
Lucknow Desk: आज 02 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan ने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने परिवार, करीबियों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने अपने आलीशान घर के बजाय इस बार सार्वजनिक रूप से Mannat से बाहर नहीं दिखने का फैसला किया क्योंकि वहाँ फिलहाल निर्माण का काम चल रहा है। वहीँ, जश्न के लिए उन्होंने Alibaug में स्थित निजी स्थान चुना। एक विशेष फैन-मीट कार्यक्रम Balgandharva Rangmandir, बांद्रा में आयोजित किया गया था, जहाँ सीमित प्रवेश पास के माध्यम से प्रशंसक सीधे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर सितारों ने बधाइयाँ दीं। जिसमें Farah Khan ने लिखा, “Happy birthday KING … rule for another 100 years”। बता दें कि Shahrukh Khan के जन्मदिन के मौके पर सिर्फ भारत भर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी फैंस जुटे। शाहरुख खान के फैन क्लबों ने जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया, चैरिटी ड्राइव, विशेष बैनर आदि के माध्यम से ख़ास अंदाज़ से जश्न मनाया।
Lucknow Desk: WELCOME TO THE JUNGLE बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने बड़ा फैसला लेते हुए इसकी एडवांस बुकिंग आज से शुरू कर दी है। खास बात यह है कि 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले फिल्म के पेड प्रीव्यू शो भी आयोजित किए जाएंगे। इससे दर्शकों को फिल्म देखने का मौका तय रिलीज डेट से पहले ही मिल जाएगा। फिल्म की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। लंबे समय बाद दर्शकों को मल्टीस्टारर कॉमेडी एंटरटेनर देखने को मिलने वाली है, ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। स्टारकास्ट बनी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत ‘वेलकम टू द जंगल’ में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। मेकर्स ने इस फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया है ताकि दर्शकों को थिएटर में पूरा मनोरंजन मिल सके। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी दर्शकों में खास उत्साह है। अलग-अलग कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और ज्यादा दिलचस्प बना रही है। यही वजह है कि एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की मांग तेजी से बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू का नया प्रयोग मेकर्स ने दर्शकों की बढ़ती उत्सुकता को देखते हुए रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू शो रखने का फैसला किया है। इन प्रीव्यू शोज में दर्शक पहले ही फिल्म का आनंद ले सकेंगे। हाल के वर्षों में कई बड़ी फिल्मों के लिए यह रणनीति अपनाई गई है, जिससे शुरुआती प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ को फायदा मिलता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को शुरुआती दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो इसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिलेगा। पेड प्रीव्यू से फिल्म को रिलीज से पहले ही मजबूत शुरुआत मिलने की संभावना है। कॉमेडी और मनोरंजन का मिलेगा डबल डोज ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी हमेशा से अपनी शानदार कॉमेडी और मजेदार किरदारों के लिए पसंद की जाती रही है। ऐसे में ‘वेलकम टू द जंगल’ से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में हास्य, भ्रम और मनोरंजन से भरपूर कहानी देखने को मिल सकती है। फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशनल कंटेंट को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फैंस का कहना है कि यह फिल्म परिवार के साथ देखने के लिए एक परफेक्ट एंटरटेनर साबित हो सकती है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की उम्मीद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई कर सकती है। एडवांस बुकिंग और पेड प्रीव्यू को देखते हुए शुरुआती कलेक्शन मजबूत रहने की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 26 जून को रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है और बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।
Lucknow Desk: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने कई खतरनाक स्टंट्स किये हैं। जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कि फिल्मों की शूटिंग के दौरान वो तीन बार मौत से बाल-बाल बचे हैं। दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों की शूटिंग को लेकर कई घटनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि तीन बार मौत से बाल-बाल बचे है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना, उनके खतरनाक ऑन-सेट एक्सपिरियंसेस पर किस तरह से रियेक्ट करती हैं। बता दें कि एक्टर अक्षय कुमार को बॉलीवुड में खतरनाक स्टंट और एक्शन सीक्वेंस बिना किसी बॉडी डबल और वीएफएक्स करने के लिए जाना जाता है। मौत को लेकर अक्षय कुमार का खुलासा बता दें, अक्षय कुमार ने अपनी करियर की शुरुआत एक्शन फिल्मों से की थी। इसी वजह से उन्हें एक्शन हीरो भी कहा जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि वो कैसे स्टंट सीन करते है, तीन बार तो उनकी जान जाते-जाते बच गई। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि एक समय ऐसा था जब कुछ भी नहीं था, VFX भी नहीं था, सब कुछ खुद ही करना पड़ता था। फिल्म सैनिक का अक्षय कुमार ने किया जिक्र अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 1993 में आई 'सैनिक' का जिक्र कतरे हुए बताया कि उस समय भयानक हादसा हुआ था। इस फिल्म के एक सीन में अक्षय कुमार को एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर एक तार से लटकर जाना था। अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें लगा कि वो ऐसा कर लेंगे, लेकिन बीच में ही उनका हाथ थक गया, जिसके बाद वो ऊंचाई से गिरते-गिरते बचे। इंटव्यू के दौरान एक और फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' के सीन का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया, एक सीन के लिए मैं एक बोट से लटका हुआ था और सामने से कैटामरैन (एक खास तरीके की नाव) आ रहा था। मेरी बोट उस कैटामरैन के अंदर से जानी थी। उस दिन मेरा आधा शरीर कट से बच गया। उस दिन भगवान के अशीर्वाद से मैं बच गया। वहीं, अक्षय कुमार ने फिल्म 'खिलाड़ी 786' के एक खतरनाक स्टंट सीन का जिक्र करते हुए कहा कि इस फिल्म में उनको हेलीकॉप्टर से हॉट एयर बलून पर लैंड करना था। उस सीन में भी अक्षय कुमार का जान बच गई थी। हाल ही रिलीज हुए अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बता दें कि हाल ही रिलीज हुए अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और इंटरनेट यूजर्स से मिक्स रिव्यू मिले हैं। फिल्म 'भूत बंगला' ने रिलीज के पहले दिन अच्छा परफॉर्म किया। वहीं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने दोपहर 1 बजे तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.34 करोड़ कमा लिए हैं।
Lucknow Desk: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर आज मंगलवार को रिलीज हो गया। टीजर देख कर कई फैंस निराश हुए है। लोगों का कहना है कि टीजर में कुछ नया नहीं है। इसमें जो कुछ भी दिखाया गया वह पहली फिल्म के एंड क्रेडिट सीन में देख ही चुके थे। क्या है टीजर में? बता दें, 1 मिनट 12 सेकंड का टीजर है। टीजर के शुरुआत में रणवीर सिंह छोटे बालों वाले लुक में नजर आते हैं। भूरी आंखें, छोटे बाल और हाथ में बंदूक लिए रणवीर सिंह काफी खतरनाक लगते हैं। इसके बाद रणवीर फिर हमजा अली मजारी के किरदार में लंबे बालों वाले लुक में दिखते हैं। टीजर में रणवीर ‘धुरंधर’ से भी ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। एक्शन और वायलेंस से भरपूर इस टीजर में दिखता है कि अब हमजा की ताकत बढ़ गई है। वहीं वो पहले से भी ज्यादा आक्रामक भी हो गया है। दो हिस्सों में होगी फिल्म की कहानी टीजर देखकर यह पता चलता है कि इस बार कहानी दो हिस्सों की होगी, जिसमें रणवीर सिंह के खुफिया जासूस बनने से लेकर पाकिस्तान पहुंचने तक का सफर दिखाया जाएगा। वहीं टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की भी झलक है। टीजर के अंत में रणवीर सिंह का किरदार कहता है, 'ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।' फिल्म का पहला पोस्टर रणवीर ने किया था जारी फिल्म के टीजर से पहले रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जो पहला पोस्टर जारी किया था, उसमें रणवीर हमजा अली मजारी के दमदार किरदार में दिखाई दिए। लाल रंग के बैकग्राउंड में जबरदस्त बारिश हो रही है और बीच में रणवीर सिंह इंटेंस लुक देते हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में रणवीर ने लिखा, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने की थी दमदार कमाई बता दें, पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत में 800 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई की। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा हुआ।