
Delhi : तीन साल बाद पत्नी में नजर आई कमी
Lucknow Desk : पति और पत्नी के बीच का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुन के आप भी चौक जाएंगे। शादी के तीन साल बाद पति को पत्नी में कमी नज़र आई है। कमी क्या है सुन के आप भी दंग रहे जाएंगे। मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम का है। पति को अब अपनी पत्नी की लम्बाई कम होने से परेशानी है। जिसके कारण वो अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है। वहीं इंदिरापुरम निवासी युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में मामला दर्ज़ कराया है। उसने यहाँ भी बताया कि उसका पति अब उसके साथ नहीं रहना चाहता। क्योंकी उसकी लम्बाई कम है।
तीन साल हो गए शादी
महिला ने बताया की उसकी शादी के तीन साल हो गए है। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की थी। लेकिन अब उसको मेरे अंदर कमी नजर आने लगी है। हमारा डेढ़ साल का बच्चा है। अब उन्हें दूसरी शादी करनी है। जिसके कारण अब वो मेरे साथ नहीं रहना चाहते है। वहीं पति से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि पत्नी ने मेरे माता - पिता को गलत बोला था। इस वजह से हम अलग होना चाहते है। लेकिन पत्नी ने कहा की हम माफ़ी मांग लेंगे। लेकिन पति अब बिल्कुल भी साथ नहीं रहना चाहता है।
इंस्पेक्टर मुनेश और काउंसलर आभा ठाकुर ने सुनवाई की
मामले की सुनवाई इंस्पेक्टर मुनेश और काउंसलर आभा ठाकुर ने की। दोनों ने लड़के को समझाने की कोशिश की लेकिन वह तैयार नहीं हुआ, जिसके बाद मामले को बंद कर दिया। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी नेहा चौहान ने कहा कि काउंसलर्स ने समझौता कराने की कोशिश की लेकिन लड़का तैयार नहीं हुआ। केंद्र मे केवल समझाने का काम किया जा सकता है। किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की जा सकती।