Breaking News:
4

नदियों को बनते कभी देखा है? नहीं! तो यहां देखें नजारा; मन मोह लेगा वायरल वीडियो

नदियों को बनते कभी देखा है? नहीं! तो यहां देखें नजारा; मन मोह लेगा वायरल वीडियो

सोशल मीडिया के दौर में कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आते है जिन्हें देखने के बाद लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आते हैं। कभी जानवरों से जुड़े वीडियो आपको हंसाते हैं तो कभी प्रकृति से जुड़े वीडियो आपका मन मोह लेते हैं। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कासवान लगातार वन्यजीवों के बारे में दिलचस्प तथ्य साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।इस वीडियो में उन्होंने दिखाया है कि नदियां कैसे बनती हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक सूखी नदी का तल धीरे-धीरे पानी से भर जाता है। आईएफएस अधिकारी की टीम के साथ सुबह 6 बजे पैदल गश्त के दौरान यह रिकॉर्ड किया था। वीडियो के साथ कासवान ने लिखा, "इस तरह नदियां बनती हैं। जंगल नदी की जननी है। आज सुबह 6 बजे। टीम के साथ पैदल गश्त।" पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और लगभग 9,000 लाइक्स मिले हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को साझा करने के लिए वन अधिकारी को धन्यवाद दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "किसी दिन आपके साथ घूमना, आपके और आपकी टीम के साथ सैर पर निकलना और उस लुभावनी सुंदरता को प्रत्यक्ष रूप से देखना एक परम आनंद होगा। जिसे आप अपने के दौरान रोज देखते होंगे। ऐसा वीडियो हमारे साथ शेयर करने के लिए धन्यवाद।"


Comment As:

Comment (0)