Bank Holidays 2023

Bank Holidays 2023: गांधी जयंती, नवरात्रि और दुर्गापूजा…16 दिन बंद बैंक, छुटियों की लगी भीड़

Lucknow Desk: सितंबर का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और नया महीना अक्टूबर आने वाला है। इस बीच देश का केंद्रीय बैंक आरबीआई (RBI) ने अक्टूबर महीने के लिए बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। अक्टूबर महीने में बैंक एक-दो दिन नहीं बल्कि कुल मिलाकर 16 दिन बंद रहेंगे। इनमें वीकेंड भी शामिल है।

ऐसे में अगर आपको भी अगले महीने ब्रांच जाकर बैंक का कोई काम निपटाना है तो घर से निकलने से पहले आरबीआई की छुट्टियों का कैलेंडर जरूर एकबार देख लें। अक्टूबर में गांधी जयंती, महालया, कटि बिहू, दुर्गा पूजा, नवरात्रि, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंति के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक 16 दिन बंद रहने वाले हैं।

अक्तूबर में छुट्टियों की लिस्ट

2 अक्टूबर 2023 -   सोमवार महात्मा गांधी जयंती

14 अक्टूबर 2023 - शनिवार, महालया

18 अक्टूबर 2023 - बुधवार, कटि बिहु

21 अक्टूबर 2023 - शनिवार, दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)

23 अक्टूबर 2023 - सोमवार, दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी

24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)- दशहरा यानी विजयादशमी, दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेगा।

25 अक्टूबर 2023 (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद रहेगा।

26 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में बैंक बंद।

27 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद रहेगा।

28 अक्टूबर 2023 (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहने वाला है।

31 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती- गुजरात में बैंक बंद रहेगा।

अक्तूबर में कब सफर पर जा सकते हैं?

इस महीने मिलने वाली छुट्टियों का आनंद उठाना चाहते हैं और घूमने की योजना है माह की शुरुआत में लॉन्ग वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं। 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी है। इस तरह से आपको तीन दिन की लगातार छुट्टी मिल सकती है। 21-22 अक्टूबर को वीकेंड हैं और 24 को दशहरा की छुट्टी है। बीच में 23 अक्टूबर का अवकाश लेकर आप चार दिन के लिए घूमने जा सकते हैं।


Comment As:

Comment (0)