Breaking News:
Aaj Ka Rashifal 1 September 2024

Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 04 राशियों को आर्थिक स्थिति में मिलेगी उन्नति

Horoscope Today: आज 01 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:55-12:45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल शाम 17:04-18:38 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। इसी के साथ जानते है आज शुरुवार के दिन 12 राशियों के लिए क्या कुछ खास है?

मेष राशिफल

मेष राशि वालों का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। दिन की शुरुआत आज सुख एवं उन्नति कारक रहेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना या विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

उपाय:- श्रीराम मंदिर में धी का दीपक जलाएं।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों को खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी।

उपाय :- मंदिर के पास पीपल का एक वृक्ष लगाए और उसे पोषित करें।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी। किसी प्रियजन से कारण मतभेद हो सकते हैं।

उपाय :- निम्न मंत्र का 51 बार पाठ करें हनुमान अंगद संग गाजे, हांक सुनते रजनीचर भाजे।

कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। सुरक्षा के क्षेत्र में लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। व्यापार में परिश्रम के बाद महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

उपाय :- भाई की मदद करें। हनुमान जी की पूजा करें।

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के परिवार में अकारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। आप अपने क्रोध एवं कटु वाणी पर नियंत्रण रखें। अन्यथा वाद विवाद गंभीर रूप ले सकता है।

उपाय :- श्री नरसिंह यंत्र का विधि पूर्वक पूजन करें।

कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों को आध्यात्मिक कार्य में रुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में धैर्य एवं संयम पूर्वक कार्य करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।

उपाय :- भाई की सेवा करें। श्री हनुमान जी की पूजा करें।

तुला राशिफल

तुला राशि वालों को निश्चित फल मिलेगा। अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें। समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें। अपने महत्वपूर्ण कार्य को दूसरे के भरोसे ना छोड़े।

उपाय :- मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आने वाली विघ्न बाधा कम होगी। कार्य क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपनी योजनाओं को विस्तार देने की आवश्यकता रहेगी। परिश्रम करने से पीछे न रहें।

उपाय :- तांबे का सिक्का बहते हुए पानी में बहाएं। रिश्वतखोरी से बचें।

धनु राशिफल

धनु राशि वालों का दिन काफी सुखदायक व लाभदायक और उन्नति प्रदायक रहेगा। जब तक कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा न हो जाए तब तक किसी से उसका खुलासा न करें। अन्यथा कार्य बिगड़ भी सकता है।

उपाय :-  बृहस्पति यंत्र की हल्दी से पांच बार पूजा करें। पीला रुमाल अपने पास रखें।

मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी के कारण नोक झोंक हो सकते है। व्यापार में व्यवधान आने से मन खिन्न रहेगा।

उपाय :- गणेश जी की आराधना करें। गणेश जी के मंत्र का पाठ करें।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए दिन अधिक सकारात्मक रहेगा। पहले से रुके हुए कार्य बनेंगे. कार्य क्षेत्र में सारे कार्य रुक रुक कर बनेंगे। अधिक बुद्धिमत्ता से कम लें। किसी के बहकावे में न आए।

उपाय :- माता के चरण स्पर्श करें। उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

मीन राशिफल

मीन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें।

उपाय :- शिव जी का गन्ने के रस से अभिषेक करें।


Comment As:

Comment (0)