Aaj Ka Rashifal 12 September 2024

Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 04 राशियों को मिलेगा लाभ और उन्नति का मौका

Horoscope Today: आज 12 सितंबर भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि रात 11 बजकर 33 मिनट तक रहेगी और महानन्दा नवमी है। रात 10 बजकर 41 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 53 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसी के साथ जानते है आज गुरुवार के दिन 12 राशियों के लिए क्या कुछ खास है?

मेष राशिफल

मेष राशि को आज कोई भी नया काम करने से पहले सोचना पड़ेगा क्योंकि आज का दिन कुछ मुश्किलों से भरा रहेगा। कोई पारिवारिक विवाद झगड़े का गंभीर रूप ले सकता है।

उपाय :- चांदी, चावल और दूध का दान करें।

वृषभ राशिफल

व्यापार में उन्नति संग धन लाभ होगा। रोजगार की तलाश पूरी होगी।

उपाय :- 10 मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।

मिथुन राशिफल

राजनीति में विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार में हानि हो सकती है।

उपाय :- मीट शराब का सेवन न करें।

कर्क राशिफल

व्यापारिक मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। दूर देश की यात्रा पर जाने के योग बने रहे है। व्यापार में अच्छी आय होगी।

उपाय :- श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

सिंह राशिफल

व्यापार में आय कम होगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु घर से दूर जाना पड़ सकता है।

उपाय :- चने दाल गाय को खिलाएं।

कन्या राशिफल

परिवार में पैतृक धन संपत्ति को लेकर बंटवारा होगा। किसी व्यापारिक योजना के सफल होने के योग हैं।

उपाय :- काले तिल पानी में डालकर स्नान करें।

तुला राशिफल

रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की समस्या का समाधान पिता की सहयोग से दूर होगा।

उपाय :- गलत कार्यों से दूर रहें।

वृश्चिक राशिफल

उद्योग धंधे में कुछ नया करने का प्रयास सफल करे। अधूरे कार्य के पूरे होने के योग बने रहे है।

उपाय :- हनुमान जी को गुलाब की माला और फल अर्पित करें।

धनु राशिफल

नौकरी में पदोन्नति के साथ लाभ का पद मिलेगा। राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा। रोजगार के प्राप्त होने की बाधा दूर हो जाएगी।

उपाय :- ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का स्फटिक की माला पर 108 बार जाप करें।

मकर राशिफल

कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी दूर देश की यात्रा पर जाने से पहले आप अपना कुशल चिकित्सक से प्रशिक्षण आवश्यक कराएं।

उपाय :- गेहूं , गुड़, आटा, तांबे का दान करें।

कुंभ राशिफल

स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी प्रियजन से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। जिससे स्वस्थ होने में जल्दी मदद मिलेगी।

उपाय :- सात प्रकार का अनाज दान करें।

मीन राशिफल

आप अपने क्रोध व वाणी पर संयम रखें। परिवार में अकारण वाद विवाद हो सकता है। व्यापार में आया विघ्न किसी परिजन के सहयोग से दूर हो जाएगा।

उपाय :- अपने ऊपर से सात बार नारियल घुमाकर बहते पानी में प्रवाहित करें।


Comment As:

Comment (0)