Aaj Ka Rashifal 23 August 2024

Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 04 राशि वाले लेनदेन में रखें सावधानी

Horoscope Today: आज शुक्रवार और भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी है। चतुर्थी तिथि सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। शाम 7 बजकर 55 मिनट तक अमृतसिद्धि योग रहेगा। साथ ही शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक है। सूर्योदय का समय 05:54 am और सूर्यास्त का समय शाम 6:52pm है। इसी के साथ जानते हैं आज शुक्रवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

मेष राशि वाले आज सावधान रहे। अपनी व्यापारी योजना को गुप्त रखें। समाज में मान प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।

उपाय:- घी का दीपक जलाएं।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। नौकरी में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा। परिवार सहित यात्रा पर जा सकते हैं।

उपाय :- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मिथुन राशि

परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नए उद्योग धंधे की योजना सफल होगी। विद्यार्थियों के अध्ययन में अभिरुचि रहेगी।

उपाय :- श्री हनुमान जी को केसर के साथ घिसा लाल चंदन लगाएं।

कर्क राशि

अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरी में उच्च अधिकारी से अकारण अनबन हो सकती है।

उपाय :- सात प्रकार का अनाज पक्षियों को डालें।

सिंह राशि

राजनीति में अत्यधिक उतार चढाव से बचें। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय :- छोटे भाइयों को सम्मान दे।

कन्या राशि

किसी महत्वपूर्ण कार्य की वजह से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कानूनी कार्यवाही का विचार छोड़ दें।

उपाय :- घोड़े को चने की दाल व गुड़ खिलाएं।

तुला राशि

किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। किसी के बहकावे में न आए।

उपाय :- नेत्रों की औषधि मुफ्त में बांटें।

वृश्चिक राशि

कार्य क्षेत्र में कार्य करने में मन नहीं लगेगा। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

उपाय :- मंदिर में फल दान करें ।

धनु राशि

व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा प्रियजन के सहयोग से दूर होगी।

उपाय :- मंदिर में पीले कपड़े का दान करें।

मकर राशि

अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी किसी अन्य को न दें।

उपाय :- बरगद के वृक्ष लगाएं।

कुंभ राशि

महत्वपूर्ण कार्य को करने में सफलता के संकेत प्राप्त होंगे। कोई नया कार्य प्रारंभ हो सकता है।

उपाय :- ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप 108 बार करें।

मीन राशि

व्यावसायिक समस्या के प्रति अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता रहेगी। राजनीति में विरोधी पक्ष की आप पर हावी होने की कोशिश करेगा।

उपाय :- ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।


Comment As:

Comment (0)