Breaking News:
Sachin-Meena

Seema Haider News : लंबे समय बाद सीमा हैदर दें रही गुड न्यूज, जान होंगे आप भी हैरान !

Lucknow Desk : एक बार फिर सीमा हैदर सर्खियों में हैं। बता दें की भारत - पाकिस्तान के तनाव के बीच सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत सरकार ने पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया था, तब सोशल मीडिया पर यह सवाल भी जोर पकड़ने लगा था कि पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर को क्यों नहीं निकाला जा रहा है। इस बहस के बीच अब सीमा ने अपने नए वीडियो संदेश में कहा है कि वह बहुत जल्द एक “गुडन्यूज” देने वाली हैं।

भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते सीमा हैदर ने अपने यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टग्राम पर कोई वीडियो बयान नहीं डाला था। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया तो अब लंबे समय के बाद सीमा हैदर फिर एक्टिव हो गई है। सीमा हैदर ने रविवार रात एक वीडियो जारी किया। जारी किए गए वीडियो में सीमा हैदर अपने पति सचिन मीणा के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। सचिन बच्चों को पढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीमा हैदर कह रही हैं कि मैं आपको जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हूं। सीमा हैदर आगे कहती हैं कि गुड न्यूज तो है पर मैं थोड़ा लेट देना चाहती हूं। वह गुड न्यूज क्या है आपको जल्द पता चल जाएगी। वह बहुत अच्छी बात है। आप सब जो मुझे सपोर्ट करते हैं, प्यार करते हैं, वह खुश होंगे। जो हेटर हैं, वो हेटर ही रहेंगे, उनसे क्या उम्मीद।

वीडियो में सीमा ने सचिन मीणा की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अच्छे पिता हैं और बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इसके उलट उन्होंने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को कठोर शब्दों में निशाना बनाया और कहा कि वह गालियां देता है, जबकि सचिन उनके बच्चों को बेहतर जिंदगी दे रहे हैं। इस तुलना के जरिए सीमा हैदर खुद को एक भारतीय जीवनशैली में रचने-बसने की कोशिश करती दिखीं।

बता दें कि सीमा हैदर अपने चार पाकिस्तानी बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते 2023 में भारत आई। ऑनलाइन गेम खेलते हुए दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद फिर दोनों नेपाल में मिले और वहां मंदिर में शादी की। इसके बाद मई 2023 में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा पहुंचे। यहां सीमा हैदर सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। इसी साल सीमा हैदर ने एक बच्ची को जन्म दिया है।

गुडन्यूज को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एक डॉक्युमेंट्री प्रोजेक्ट, सामाजिक स्वीकृति या फिर कानूनी राहत से जुड़ी हो सकती है। यह भी संभव है कि वह भारतीय नागरिकता की मांग को लेकर कुछ बड़ा कदम उठाने जा रही हों। हालांकि, जब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक यह रहस्य बना रहेगा। सीमा हैदर का यह कदम ऐसे वक्त में आया है जब भारत सरकार सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया अपना चुकी है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इसी पृष्ठभूमि में सीमा का वीडियो और गुडन्यूज की घोषणा, उसे एक बार फिर राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बना देती है।


Comment As:

Comment (0)