atal geet ganga

Lucknow: आज लखनऊ में होगा ‘अटल गीत गंगा’ का आयोजन, कुमार विश्वास करेंगे काव्य पाठ

Lucknow Desk: आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर अटल गीत गंगा का आयोजन है। इस आयोजन में साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इसके आलावा उप मुख्यमंत्री और अटल बिहारी वाजपेयी फाउंडेशन के अध्यक्ष ब्रजेश पाठक भी उपस्थित रहेंगे।

कुमार विश्वास करेंगे एकल काव्य पाठ

इस सम्मेलन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि 24 दिसंबर को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होने वाले कवि सम्मेलन में डॉक्टर कुमार विश्वास एकल काव्य पाठ करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।

इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महापौर सुषमा खर्कवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आगरा में 100 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी

इसके साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर बटेश्वर (आगरा) में लगभग 100 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। यह सभी परियोजनाएं संस्कृति व पर्यटन विभाग की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आगरा व मथुरा के लिए हेलीपोर्ट सेवाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

इस संदर्भ में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस अवसर पर आगरा एवं मथुरा के लिए मुख्यमंत्री हेलीपोर्ट सेवाओं का शुभारम्भ भी करेंगे। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म स्थली बटेश्वर में 101 प्राचीन एवं विख्यात मंदिरों का समूह है। यहां शंकर भगवान का प्राचीन मंदिर भी है। इस स्थल पर यमुना नदी पांच किलोमीटर के क्षेत्र में पूरब से पश्चिम की ओर बहती है और इन मंदिर समूहों को स्पर्श करते हुए पश्चिम से पूरब की ओर चली जाती हैं।

यह भी पढ़े:- http://Aaj Ka Rashifal 24 December 2023: जानें आज का राशिफल, कन्या और तुला समेत चार राशि वाले रहें सावधान


Comment As:

Comment (0)