Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश में ददरौल क्षेत्र के विधायक मानवेंद्र सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। मानवेंद्र सिंह शाहजहांपुर के ददरौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।  उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दुख व्यक्त किया है।

मानवेंद्र सिंह लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे और फिर भाजपा में शामिल हुए। मानवेंद्र ने ददरौल विधानसभा सीट से 2017 का चुनाव बड़े अंतर से जीता था. उन्होंने सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को हराया था। पिछले कुछ समय लिवर संबंधी समस्या के कारण उनकी सेहत बिगड़ती चली गई।

लोगों से था जुड़ाव
भाजपा विधायक उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। इसके चलते वह क्षेत्र में सक्रिय भी नहीं थे। शुक्रवार को दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना के बाद जिले के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक अपने विनम्र स्वभाव के चलते हुए लोगों से जुड़े हुए थे।

बताया जा रहा है कि शाम करीब पांच बजे तक उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचेगा। लंबे समय तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे मानवेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके निधन पर सभी दलों के नेताओं ने शोक जताया है।

 

 

 

 

 

 


Comment As:

Comment (0)