
Tej Pratap Yadav पर बड़ा एक्शन, Lalu Yadav ने पार्टी और परिवार से किया बाहर
Digital Desk: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख Lalu Prasad Yadav ने अपने बड़े बेटे Tej Pratap Yadav को पार्टी से निकाल दिया है। दरअसल, Lalu Prasad Yadav ने यह फैसला इसलिए लिया, क्योंकि अनुष्का यादव के साथ Tej Pratap Yadav का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।
नैतिक मूल्यों का अवहेलना संघर्ष को कमजोर करेगा: Lalu Prasad Yadav
Lalu Prasad Yadav ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ।
छह साल के लिए Tej Pratap Yadav आरजेडी से निष्कासित
इस साथ ही Lalu Prasad Yadav ने यह भी लिखा, अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद'
सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप का ऐलान
बता दें, कि Tej Pratap Yadav ने बीते दिन अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के बारे में खुलासा किया। जिसके बाद उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। हालांकि पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद Tej Pratap Yadav ने अपनी पोस्ट डिलीट भी कर दिया था और देर रात उन्होंने एक और पोस्ट किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था और उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- रिलेशनशिप में आए Tej Pratap Yadav, वायरल तस्वीर पर दी सफाई!