
Almora : ब्रेल लिपि के आविष्कारक की मनाई गयी जयंती, राष्ट्रीय द्रष्टिहीन संघ शाखा द्वारा जयंती का आयोजन
Lucknow Desk : खबर अल्मोड़ा से है जहाँ रैमजे इन्टर कालेज में राष्ट्रीय द्रष्टिहीन संघ शाखा द्वारा ब्रेल लिपि के महान आविष्कारक विश्व प्रसिद्ध लुईस ब्रेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मौजूद दृष्टिहीन लोगों द्वारा कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। वही इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे और नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जोशी, डॉ जे सी दुर्गापाल, दयाकृष्ण काण्डपाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।