Breaking News:
Devendra Fadnavis

Maharashtra CM Oath Ceremony : देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

Maharashtra CM Oath Ceremony : देवेंद्र फडणवीस ने आज गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अब वो तीसरी बार मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह भी मौजूद रहे। इस दौरान अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व मां का आर्शीवाद लिए।

कौन-कौन रहा मौजूद ?

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस के सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं।

 

फडणवीस ने तीसरी बार ली शपथ

मुंबई के आजाद मैदान में तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ देवेंद्र फडणवीस ने ली। फडणवीस 2014 में पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद उन्होंने पूरे पांच साल सरकार चलाई थी। वहीं 2019 में शिवसेना के अलग होने और एनसीपी से आए अजित पवार के लौट जाने के कारण फडणवीस की सरकार गिर गई थी। तब वह पांच दिन सीएम रहे पाए थे। बता दे कि पहली बार फडणवीस ने वानखेड़े स्टेडियम में शपथ ली, जबकि दूसरी राजभवन और तीसरी बार उन्होंने आजाद मैदान में मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की।


Comment As:

Comment (0)