Assembly Election 2023

Assembly Election 2023: बज गया चुनाव का बिगुल, पांच राज्यों में इस दिन होगा इलेक्शन?

Lucknow Desk: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियां जोरो अजमाइश में जुट गई है। हर एक पार्टी अपने वोटरों को साधने की हर एक कोशिश कर रही है। बता दे कि पांच राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं और 16.14 करोड़ वोटर हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इनमें 8.2 करोड़ पुरुष वोटर, 7.8 करोड़ महिला वोटर और 60.2 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

979 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव

दरअसल, पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है। तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव आयोग ने इन चुनावों की तैयारी का विस्तार से ब्यौरा दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांच राज्यों में 16.1 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 8.2 करोड़ से ज्यादा पुरुष मतदाता होंगे और 7.5 महिला मतदाता हैं। इसके साथ ही यहां इस बार 60 लाख से ज्यादा नए मतदाता वोट करेंगे। जिसमे से 23.6 लाख से ज्यादा नई महिला मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि इन पांचो चुनावी राज्यों में मतदान के लिए 1.77 लाख वोटिंग बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।

चुनाव की तारीख

मिजोरम - 7 नवंबर

छत्तीसगढ़ - 7, 17 नवंबर

मध्यप्रदेश - 17 नवंबर

राजस्थान - 23 नवंबर

तेलंगाना - 30 नवंबर

गिनती सभी जगह 3 दिसंबर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं।

उन्होंने आगे कहा कि इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं।

पांच राज्यों में भाजपा सरकार बनाएगी: जेपी नड्डा

चुनाव आयोग के जरिए पांच राज्यों की तारीखों के एलान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने कहा कि भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। पांच राज्यों में भाजपा सरकार बनाएगी।

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

  • 31 अक्टूबर तक पार्टियों को मिले चंदे की जानकारी देनी होगी। रिपोर्ट के बाद ही टैक्स में छूट मिलेगी।
  • उम्मीदवारों को चुनाव के बाद हुए खर्च की भी जानकारी देनी होगी।
  • चुनावी राज्यों में 940 चेक पोस्ट बनाए गए। इन चेक पोस्ट से निगरानी रखी जाएगी।
  • ये चेक पोस्ट राज्यों की सीमा पर बनाए जाएंगे।
  • ड्रग्स, शराब की तस्करी और पैसों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी।

Comment As:

Comment (0)