Breaking News:
raja bhaiya

राजा भैया की पत्नी Bhanvi Singh के खिलाफ FIR, जानिए बहन साध्वी ने क्या लगाया आरोप

Lucknow Desk:  जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पारिवारिक मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के खिलाफ उनकी बहन साध्वी ने हजरतगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। बता दे कि साध्वी सिंह ने हजरतगंज थाने में बहन और एक निजी चैनल के रिपोर्टर के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर सोमवार को हजरतगंज थाने में भानवी सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

किस मामले में हुआ FIR

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के बताया कि हजरतगंज थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में रहने वाली साध्वी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भानवी सिंह, चैनल के उपाध्यक्ष संत प्रसाद राय, संवाददाता अभिषेक उपाध्याय और एंकर अखिलेश आनन्दन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि), 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से अश्लील व अभद्र शब्दों का प्रयोग) और 120 बी (साजिश) के तहत सोमवार की शाम को प्राथमिकी दर्ज की गई है। साध्वी सिंह भानवी सिंह की बहन हैं।

दरअसल, दर्ज प्राथमिकी में साध्वी सिंह ने यह आरोप लगाया है कि 28 अगस्त की शाम को चैनल पर उनके जीजा रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और उनकी पत्नी (भानवी सिंह) के तलाक मामले पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया गया, जिसमें संवाददाता ने साध्वी  और रघुराज प्रताप के बीच संबंधों कोलेकर आपत्तिजनक आरोप लगाए।

साध्वी ने यह भी आरोप लगाया कि भानवी सिंह और उनके बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद के कारण जानबूझकर यह झूठा एवं मनगढ़ंत आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि चैनल के किसी भी पत्रकार ने समाचार प्रसारित करने के पहले आरोप के संबंध में मेरा पक्ष नहीं जाना। उन्होंने इसे अपने चरित्र हनन की साजिश करार दिया।

साध्वी ने दी चेतावनी

साध्वी ने चेतावनी भी दी कि इस मामले में कार्रवाई न होने की स्थिति में उन्हें अपनी मर्यादा बचाने के लिए आत्महत्या करने पर विवश होना पड़ेगा। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। रघुराज प्रताप सिंह प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से लगातार सातवीं बार विधायक हैं। रघुराज उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा सरकारों में मंत्री भी रह चुके हैं।

राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह में विवाद

बता दें, राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। नवंबर 2022 में ही भानवी सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। उन्होंने क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था। उन्होंने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया था और कहा था कि उन्होंने घर छोड़ दिया है। भानवी सिंह ने कोर्ट में राजा भैया पर मारपीट और अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था। इस मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है।


Comment As:

Comment (0)