UP News

UP News : बेटे को गोली मार पहुंचे पिता पुलिस स्टेशन , पुलिस भी हैरान

Lucknow News : पिता ने ही अपने बेटे को मौत के घाट उतारा। मामला  औंछा थाना क्षेत्र के औंछा कस्बा की ही है। मामूली कहासुनी के बाद पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया। यहां के रहने वाले राजीव यादव बुधवार की सुबह घर पर ही थे। उनके पिता विजयपाल भी घर पर थे। सुबह करीब 8.45 बजे राजीव और उनके पिता में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर पिता विजयपाल गुस्से में आकर अपनी रायफल निकाल लाए। 

उन्होंने राजीव पर फायरिंग कर दी। गोली राजीव की गर्दन को चीर गई। इससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर आपसपास के लोग भी जमा हो गए। घर में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन राजीव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वही आपको बता दें कि इसी बीच आरोपी पिता थाने पहुंचा। वहां पुलिस से कहा कि मैंने बेटे को मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। इसके बाद पुलिस उसे लेकर घर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।     

बता दें कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच विजयपाल सीधे थाने पहुंचा। उसने पुलिसवालों से कहा कि मैंने उसे मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लो। उनकी बात सुन सब हैरान रहे गए। 


 


Comment As:

Comment (0)