Breaking News:
Chirag Paswan

Bihar Chunav लड़ेंगे Chirag Paswan!, जानें किस सीट से बनेंगे उम्मीदवार?

Digital Desk: इसी साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी- अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव से पहले पीएम मोदी ने बिहार को बड़ी सौगात दी और रोड शो आयोजित किए। बता दें, पीएम मोदी इन दिनों दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इसी बीच गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने एक संकेत दिया। उन्होंने कहा कि Chirag Paswan विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं अरुण भारती ने आगे कहा कि बिहार में युवा नेताओं की जरूरत है। पार्टी चाहती है कि Chirag Paswan बिहार की राजनीति में सक्रिय हों। इसके लिए उन्हें पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा गया है। अगर वह चुनाव लड़ने का प्रस्ताव स्वीकार करते हैं, तो आने वाले समय में यह तय किया जाएगा कि वह किस सीट से उम्मीदवार होंगे।

बिहार की राजनीति में आना चाहते हैं Chirag Paswan

बता दें कि कुछ समय पहले Chirag Paswan ने बयान दिया था कि वह बिहार की राजनीति में सक्रिय होना चाहते हैं। इस बयान के बाद से ही उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, Chirag Paswan अब तक अपने पिता रामविलास पासवान की तरह ही केंद्र की राजनीति करते रहे हैं। वह मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। 2014 और 2019 में वे बिहार की जमुई सीट से लोकसभा चुनाव जीते थे। 2024 में वह बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। इस सीट से उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान लंबे समय तक सांसद रहे थे।

बिहार की राजनीति में चिराग की एंट्री

गौरतलब है कि Chirag Paswan ने 2020 के विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था, जिसका परिणाम पार्टी के लिए अच्छा नहीं रहा था। अब एक बार फिर से Chirag Paswan के चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया है। उनके आने से कई पार्टियों के समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कारण कई सीटों पर वोटों का बंटवारा हो सकता है, जिससे कुछ पार्टियों का खेल बिगड़ सकता है। चिराग ने सबसे ज्यादा नुकसान नीतीश कुमार को पहुंचाया। Chirag Paswan के बिहार की राजनीति में एंट्री करने से कई मायने निकाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- जोधा और अकबर की शादी को लेकर राज्यपाल Haribhau Bagde ने उठाया सवाल, जानें क्या बोले?


Comment As:

Comment (0)