
Shajapur : इंदर सिंह परमार बने कैबिनेट मंत्री, शुजालपुर विधानसभा से है विधायक
Lucknow Desk : शाजापुर के शुजालपुर विधानसभा से दो बार के विधायक और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट में शामिल किया गया। जहां शुजालपुर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। शुजालपुर विधानसभा के विधायक इंदर सिंह परमार 2013 में कालापीपल विधानसभा से विधायक रहे। 2018 में शुजालपुर विधानसभा से चुनाव जीते और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री सामान्य प्रशासन विभाग मिला। वही एक बार फिर शुजालपुर विधानसभा के विधायक इंद्र सिंह परमार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। जिसकी शुजालपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिला।