Breaking News:
Karanpur

Karanpur : करनपुर कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह रूबी कुन्नर द्वारा जन आशीर्वाद रैली का किया गया आयोजन

Lucknow Desk : कांग्रेस प्रत्याशी रूपेंद्र सिंह रूबी कुंनर के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में लोगों का भारी जन सैलाब उमडा, जन आशीर्वाद रैली में उमड़ी भीड़ देखकर विरोधी खेमे में खलबली मची हुई है। रूबी कुंनर के समर्थन में आयोजित इस जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने एक स्वर में करणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से रूबी कुंनर को आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजने की अपील की।

जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार  पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर उनके द्वारा  चलाई गई। जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि रूपेंद्र सिंह रूबी कुंनर की जीत से करनपुर क्षेत्र की जनता अपने महबूब नेता गुरमीत सिंह कुंनर को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। रूबी कुनर की जीत स्वर्गीय गुरमीत सिंह कुनर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी रूबी को न ने कहा कि वह अपने पिताजी के अधूरे रहे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। रूबी कुनर ने कहा कि जिस प्रकार उनके पिताजी क्षेत्र की जनता के कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहते थे, उसी प्रकार वह भी क्षेत्र की जनता का सेवक बनकर काम करेंगे,उन्होंने कहा कि वह अपने पिताजी के नाम पर और अपनी माता जी के सफेद दुपट्टे पर कभी दाग नहीं लगने देंगे। इस जन आशीर्वाद रैली में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, महेंद्र गहलोत, विधायक डूंगर राम गेदर, शिमला नायक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर मिगलानी, जियाउल रहमान, विनोद गोठवाल, महिला कांग्रेस श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष कमला बिश्नोई, महिला कांग्रेस अनूपगढ़ जिला अध्यक्ष कंचन नायक ,ग्राम पंचायत चानणा के पूर्व सरपंच सतपाल सिंह सुन्नर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुखदीप सिंह सुन्नर, लक्ष्मण नायक,रामादेवी बावरी, कांग्रेस आर्मी रायसिंहनगर तहसील अध्यक्ष सुखदेव सिंह बैंस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।


Comment As:

Comment (0)