Breaking News:
Bihar BJP Protest

BJP Protest: बिहार में प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, एक नेता की मौत

पटना: बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा को घेरने निकले भाजपा नेताओं पर गुरुवार को लाठीचार्ज का मामला सामने आया है। बता दे कि लाठीचार्ज में कई महिला कार्यकर्ता समेत कई नेता घायल हो गए है। इस दौरान बिहार पुलिस ने भीड़ को तीतरबीतर करने के लिए आंसू गैस भी छोड़े है।

बता दे कि बिहार में शिक्षक भर्ती और बिगड़ती कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता शामिल रहे। पुलिस इस मार्च को रोकने के लिए डाक बंगाल चौराहे पर भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया। 

कई कार्यकर्ता घायल

बता दे कि डाकबंगला चौराहा पूरी तरह से रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है। वहां सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भाजपा नेताओं को जब आगे नहीं बढ़ने नहीं दिया गया तो प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत कई कार्यकर्ता समेत कई नेता बीच रोड पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस मौके पर भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से मार्च पर निकले थे। अचानक पटना पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

वहीं महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का सिर फट गया है, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घायलों को एंबुलेंस से गार्डिनर रोड हॉस्पिटल भेजा गया है। घायलों में पत्रकार समेत भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके अलावा, महिला कार्यकर्ताओं को भी महिला पुलिस ने रोकने की कोशिश की और उनपर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें कई महिला कार्यकर्ता घायल हो गईं।

बिहार सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्याह में लोगों के इस मार्च में शामिल होने की अपील की थी। धरना-प्रदर्शन व प्रतिबंधित क्षेत्र गांधी मैदान से विधान सभा तक मार्च और घेराव के इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।  पटना में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतेजाम किए गए है। छह मजिस्ट्रेट, तीन DSP, दो सिटी एसपी तैनात किए गए है। 200 लाठी पार्टी और 50 से अधिक राइफलधारी और 50 महिला पुलिस सहित एसटीएफ के जवानों की तैनात किया गया है।

एक नेता की भी मौत  

जानकारी के अनुसार, लाठीचार्ज के दौरान जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर में चोट लग गई। जिसके वजह से उनकी मौत हो गई।


Comment As:

Comment (0)