Madhya Pradesh

Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिनांक 31 अक्टूम्बर मंगलवार को जावरा में जन सभा को करेगे संबोधित

Lucknow Desk : विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान जावरा के पिपली बाजार में दोपहर 12.30 बजे भाजपा प्रत्याक्षी डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के समर्थन में विधानसभा के मतदाताओं को विशाल जनसभा के माध्यम से सम्बोधित करेगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कलेक्टर भास्कर लक्षकार, पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी दुर्गेश आरमो आदि प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी रविवार को सभा स्थल का मौका मुआयना कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। मुख्यमंत्री की सभा को लेकर कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है ओर सभी आयोजन की तैयारियों में लग चुके है। विधानसभा सह प्रभारी बद्रीलाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, राजेंद्र सिंह गुड़रखेड़ा, अमित पाठक, राजेश शर्मा, विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल जैन ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जावरा सभा स्थल पर पहुँचने की अपील की।


Comment As:

Comment (0)