Mumbai Mail Accident

Mumbai Mail Accident: झारखंड में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी हावड़ा-मुंबई मेल

Mumbai Mail Accident: हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह घटना झारखंड के चक्रधरपुर मंडल के राजखरसवां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हुई है। बता दें, टाटानगर के पास चक्रधरपुर में हावड़ा से मुंबई जा रही 12810 मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कम से कम 2 यात्रियों की मौत, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताया गया कि इस रूट पर एक मालगाड़ी दो दिन पहले डिरेल हुई थी। मेल एक्सप्रेस उसी मालगाड़ी के डिब्बों से टकरा गई और उसकी 8-10 बोगियां बेपटरी हो गईं। कुछ डिब्बे आपस में चढ़ गए तो कई गति तेज होने के कारण बीच से मुड़ गए।

कब हुआ ये हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली मुंबई मेल सोमवार रात 11 बजकर दो मिनट के बजाए दो बजकर 37 मिनट पर टाटानगर पहुंची और दो मिनट के ठहराव के बाद यह अगले स्टेशन चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गई, लेकिन यह ट्रेन अपने अगले स्टेशन तक पहुंचती उससे पहले यह तीन बजकर 45 मिनट पर बड़ाबांबो से आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: जानें किन राशियों के लिए आज का दिन होगा शुभ?


Comment As:

Comment (0)