
Bareilly : दो बच्चों की मां को चढ़ा प्यार का भूत, बोली- अब नहीं रहना पति के साथ
Lucknow Desk : प्यारा की कोई उम्र नहीं होती। ये कहावत अपने सुनी होगी। लेकिन कभी अपने सुना की बच्चे होने बाद भी किसी से प्यार हो जाएं। ऐसी खबर सामने आ रही है। जहां दो बच्चों की मां को प्यार हो गया। वो भी होने पति के भाई से। बता दे की, बरेली के नवाबगंज कस्बा के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पति को छोड़कर देवर का हाथ थाम लिया। थाने में समझौता होने के बाद वह देवर के साथ चली गई। विवाहिता के दो बच्चे भी हैं। वह उन दोनों को भी साथ ले गई।
ये है सच्चा प्यार
बता दे की, महिला की शादी कुछ वर्ष पहले नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। इसी बीच महिला का अपने देवर से प्रेम-प्रसंग हो गया। मामले की जानकारी पति को मिली तो उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही मानी। महिला ने थाना नवाबगंज में पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर दी। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पुलिस के सामने महिला ने पति को छोड़कर देवर के साथ रहने की बात कही। पति ने भी इसकी इजाजत दे दी। समझौता होने के बाद महिला देवर के साथ चली गई। समझौते के तहत बच्चे भी विवाहिता के साथ रहेंगे।