
PNB घोटाले के मुख्य आरोपी Mehul Choksi को बेल्जियम पुलिस ने किया गिरफ्तार
Lucknow Desk: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी भारतीय जांच एजेंसियों के अनुरोध पर की गई है। बता दें, भारतीय जांच एजेंसियों ने बेल्जियम के अधिकारियों को एक औपचारिक पत्र भेजा था, जिसमें चोकसी की गिरफ्तारी की मांग की गई थी, क्योंकि उसे उस देश में देखा गया था। ईडी और सीबीआआई जब से चोकसी के प्रत्यर्पण की कोशिश शुरू की है, वो कुछ दिन बाद से अस्पताल में इलाज करवा रहा था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, चोकसी अभी बेल्जियम की अदालत में कानून दांव पेंच का इस्तेमाल कर सकता है इसलिए कानूनी लड़ाई में कुछ समय लग सकता है। वहीं चोकसी के वकीलों ने कहा था कि उनके मुवक्किल की तबीयत ठीक नहीं है और वो ब्लड कैंसर से जूझ कहा है इसलिए उसका प्रत्यर्पण नहीं हो सकता है।
बता दें, मेहुल चोकसी करोड़ों रुपये के पीएनबी घोटाले का मुख्य आरेपी है। यह घोटाला करीब 13,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। चोकसी 2018 एंटीगुआ में रह रहा है। ईडी ने चोकसी के खिलाफ तीन चार्जशीट दाखिल की है। 2018 में ईडी ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया था कि चोकसी भगोड़ा और फरार है। वहीं ईडी ने 2018 में चोकसी की 1,217 करोड़ रूपये की 41 अचल संपत्तियों को अस्
2018 में पीएमबी घोटाला सामने आने के बाद मेहुल चोकसी भारत छोड़कर फरार हो गया था। वहीं चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी इस घोटाले में आरोपी है और लंदन में प्रत्यर्पण कार्यवाही का सामना कर रहा है।