
Bihar Bandh: बिहार बंद का असर तेज, सड़कों पर दिखे BJP कार्यकर्ता
Lucknow Desk: पीएम नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में NDA ने आज (गुरुवार) बिहार बंद का ऐलान किया है। आज सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का ऐलान किया गया है। यानी 5 घंटे के लिए आज बिहार बंद है। NDA की तरफ से यह शांतिपूर्ण बंद है। बंद के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी सेवाएं चालू है। बंद को देखते हुए कई सारे स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है और लोगों से अनुरोध किया गया है कि वो अपने घरों में सुरक्षित रहे।
पैदल मार्च निकालेगी महिला मोर्चा
बता दें, इस बंद का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा कर रही है। बंद के दौरान पूरे बिहार में महिला मोर्चा की तरफ से मार्च निकाला गया है। पटना में भाजपा महिला मोर्चा धर्मशीला गुप्ता के नेतृत्व में मार्च निकला गया है। यह मार्च भाजपा दफ्तर से डाकबंगला चौराहा तक है। इसमें महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा के तमाम बड़े-बड़े नेता भी शामिल है।
बिहार बंद पर क्या बोले दिलीप जायसवाल?
बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, कुछ दिन पहले महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां को गाली दी गई। आज इसके खिलाफ NDA ने पांच घंटे का बिहार बंद का आह्वान किया है। हम इस बंद को सफल बना रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव देश से माफी मांगें।
पटना में तैनात 2000 से ज्यादा पुलिस
बिहार में इस समय सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कांग्रेस और JDU ऑफिस की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन तैनात किया गया है। इसी कड़ी में पटना में 2000 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। बता दें, गत 27 अगस्त को दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल-तेजस्वी के मंच से PM मोदी की मां को गाली दी गई थी। जिसके बाद से BJP लगातार प्रदर्शन कर रही है।
सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
पूरे बिहार बंद का ऐलान किया गया है। इसका असर अभी तक कुछ जिलों में देखने को मिल रहा है। एनडीए कार्यकर्ता सीवान की सड़कों पर उतरे हैं। जिसके वजह स वाहनों का परिचालन बंद कराया गया है। एनडीए कार्यकर्ता दुकानों को बंद रखने के लिए सड़क पर उतरे हैं। वहीं ऑटो का भी परिचालन बंद कर दिया गया है।