
Kolkata Doctor Rape Murder Case: नेहा सिंह राठौर ने ममता बनर्जी पर बोला तीखा हमला बोला, जानें क्या बोलीं?
Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता में आरजी कार अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में मामले में अब सीबीआई जांच होगी। कोलकाता हाईकोर्ट ने आज मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। तो वहीं अब पूरे देश में आरोपियों को फांसी देने की मांग की जा रही है। इसी बीच भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का भी बयान आया है। उन्होंने इस बार बीजेपी नहीं बल्कि पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है।
नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए बर्बर दुष्कर्म पर सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा को दोष देने से क्या होगा ममता बनर्जी जी! जिस बेरहमी और क्रूरता से महिला डॉक्टर की हत्या और बलात्कार किया गया और जिस बेशर्मी से उसे आत्महत्या बताने की कोशिश की गई। धिक्कार है आपकी सरकार पर।
गौरतलब है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है। साथ ही रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि डॉक्टर की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पूरी वारदात को सुबह 3 से 5 बजे के बीच अंजाम दिया गया। महिला डॉक्टर के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं।
यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 04 राशि वाले धन को लेकर रहें सतर्क