Breaking News:
Statehood Day

Tripura, Meghalaya और Manipur के 53वें राज्य दिवस पर PM Modi, राष्ट्रपति, सीएम योगी ने दी बधाई

Digital Desk: मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का आज मंगलवार को स्थापना दिवस है। दरअसल,पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम के लागू होने के बाद, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा 1972 में अलग-अलग राज्य बन गए थे। इस अधिनियम के तहत, मणिपुर और त्रिपुरा को 21 जनवरी, 1972 को राज्य का दर्जा दिया गया था, लेकिन मेघालय राज्य को असम से अलग करके बनाया गया था। आज तीनों राज्य के 53वें राज्य स्थापना दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के लोगों स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि ये राज्य राष्ट्रीय प्रगति में योगदान दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर दी बधाई

PM नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के लोगों के लोगों को राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दी और कहा कि राज्य राष्ट्रीय प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है। त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट किया और कहा कि मणिपुर के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई। हमें भारत के विकास में मणिपुर के लोगों द्वारा निभाई गई भूमिका पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है। मणिपुर की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा, ‘यह अपनी समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है। त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।मेघालय के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर का यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लोगों की मेहनती प्रवृत्ति के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, 'आने वाले समय में राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी तीनों पूर्वोत्तर राज्यों को उनके राज्य दिवस पर बधाई दी और उनके शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई देते हुए कहा कि मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के निवासियों को राज्य दिवस पर बधाई, इन राज्यों के उद्यमी लोगों ने देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मैं इन राज्यों के निवासियों को शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं देती हूं। उनकी विविध संस्कृति, जीवंत परंपराएं और समृद्ध जैव विविधता फलती-फूलती रहने की कामना करती हूं।

सीएम योगी ने भी दी बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्सपर एक पोस्ट कर स्थापना दिवस की बधाई दी, उन्होंने लिखा कि त्रिपुरा के स्थापना दिवस की त्रिपुरा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! लोक-संस्कृतियों से समृद्ध यह राज्य विकास पथ पर सतत गतिमान रहे, मां त्रिपुर सुंदरी से यही प्रार्थना है।

उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर राज्य के स्थापना दिवस की मणिपुर वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्राकृतिक संपदाओं से परिपूर्ण यह राज्य प्रगति करे, उन्नति करे, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है।

अगले पोस्ट में लिखा कि मेघालय राज्य के स्थापना दिवस की सभी मेघालय वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से अलंकृत, लोक-परंपराओं से समृद्ध यह राज्य प्रगति के नित नए प्रतिमान गढ़े, यही कामना है।


Comment As:

Comment (0)