PM Modi

PM Modi ने देशवासियों से की मन की बात, बोले- शहीदों के सम्मान में मेरी-माटी, मेरा-देश चलेगा अभियान

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 30 जुलाई को मान की बात के 103वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से यमुना समेत कई नदियों में बाढ़ से तकलीफ उठानी पड़ रही है। लेकिन आपदाओं के बीच हम सब देशवासियों ने फिर दिखाया है कि सामूहिक प्रयास की ताकत क्या होती है।

सावन के पवित्र महिने का जिक्र

पीएम मोदी ने मन की बात में सावन के पवित्र महिने का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय सावनका पवित्र महीना चल रहा है।  सभी ज्योतिर्लिंगों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। काशी में हर साल 10 करोड़ से अधिक लोग पहुंचते है, यह हमारे सांस्कृति के परिचय का भाग है। पीएम मोदी ने दो विदेशी दोस्तों जो कैलिफोर्नियां के रहने वाले हैं, का जिक्र करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के बारे में इन दोनों विदेशी दोस्तों ने सुना था, उन्होंने सुना था कि स्वामी विवेकानंद बाबा अमरनाथ के दर्शन करने गए थे। ऐसे में अब वो भी अमरनाथ के दर्शन के लिए भारत आ गए हैं। एक फ्रेंच मूल की महिला से मेरी मुलाकात फ्रांस में हुई थी। ये योगा टीचर हैं। इनकी आयु 100 वर्ष से अधिक है। वह पिछले 40 साल से योग प्रैक्टिस कर रही हैं। अपने 100 साल के आयु का श्रेय वो योग को ही देती हैं। दुनिया में वो भारत के योग विज्ञान का प्रमुख चेहरा बन गई हैं।

यमुना समेत कई नदियों में बाढ़

पीएम मोदी ने मन की बात में बाढ़ का जिक्र किया उन्होंने कहा कि यमुना समेत कई नदियों में बाढ़ से कई इलाकों में लोगों को तकलीफ उठानी पड़ी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुईं हैं। इसी दौरान देश के पश्चिमी हिस्से में कुछ समय पूर्व गुजरात के इलाकों में बिरपरजॉय साइक्लोन भी आया, लेकिन इस आपदाओं के बीच हम सब देशवासियों ने फिर दिखाया है कि सामूहिक प्रयास की ताकत क्या होती है। स्थानीय लोगों ने, हमारे NDRF के जवानों ने, स्थानीय प्रशासन के लोगों ने, दिन-रात लगाकर ऐसी आपदाओं का मुकाबला किया है।

पेंटिंग का किया जिक्र

पीएम मोदी ने पेंटिंग का जिक्र करते हुए कहा कि आर्टिस्ट प्रभास भाई ने एक पेंटिंग बनाई है। इस पेंटिंग में दर्शाया गया है कि छत्रपित शिवाजी महाराज जब अपनी कुलदेवी के लिए दर्शन करने जा रहे थे तो क्या माहौल था। हमें अपने धरोहरों को संजोना होगा, अगली पीढ़ी को इसे आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि राघवन जी ने तय किया कि वो अपनी पेंटिंग के जरिए जीव जंतुओं और पेड़ों के चित्र को बनाकर जानकारी को संजोने का काम करेंगे। वे दर्जनों ऐसे पशु-पक्षियों की पेंटिंग बना चुके हैं जो विलुप्त होने के कगार पर हैं। वे इनकी जानकारियों को पेंटिंग के जरिए संरक्षित करते हैं।

प्राचीन कलाकृतियाँ वापस लौट आई

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक अद्भुत क्रेज दिखा। अमेरिका ने हमें 100 से ज्यादा दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियाँ वापस लौटाई हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इन कलाकृतियों को लेकर खूब चर्चा हुई। युवाओं में अपनी विरासत के प्रति गर्व का भाव दिखा। भारत लौटीं ये कलाकृतियां ढाई हजार साल से लेकर ढाई सौ साल तक पुरानी हैं। आपको यह भी जानकर खुशी होगी कि इन दुर्लभ चीजों का नाता देश के अलग-अलग क्षेत्रों से है।

देवी और भगवान मुर्गन की प्रतिमाएं तो 12वीं शताब्दी की हैं और तमिलनाडु की वैभवशाली संस्कृति से जुड़ी हैं। भगवान गणेश की करीब एक हजार वर्ष पुरानी कांसे की प्रतिमा भी भारत को लौटाई गई है।

मध्य प्रदेश बना मिनी ब्राजील

पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के शहडोल के विचारपुर गांव को मिनी ब्राजील कहा जाने लगा है। क्योंकि आज ये गांव फुटबाल के उभरते सितारों का गढ़ बन चुका है कुछ सप्ताह पहले जब मैं वहां गया तो, वहां बहुत सारे फुटबॉल खिलाड़ियों से मेरी मुलाकात हुई। कई दशक पहले ये गांव अवैध शराब और नशे के लिए चर्चित था।  लेकिन अब पूर्व नेशनल प्लेयर और कोच रईस अहमद ने इन युवाओं की प्रतिभा को पहचाना और पूरी लगन से उन्होंने युवाओं को फुटबाल सीखाना शुरू कर दिया।

मेरी माटी मेरा देश अभियान- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश में अमृत महोत्सव की गूंज के बीच और 15 अगस्त करीब है, देश में एक और महान अभियान शुरू किया जाएगा। हमारे शहीद वीर पुरुषों और महिलाओं के सम्मान के लिए मेरी माटी मेरा देशअभियान शुरू किया जाएगा। अमर शहीदों की याद में देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पीएम ने कहा, इन विभूतियों की याद में देश की लाखों ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख भी लगाए जाएंगे। इस अभियान के तहत देशभर में अमृत कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। यह अमृत कलश यात्रादेश के कोने-कोने से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। इसके साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे लाए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिकाबनाई जाएगी। यह अमृत वाटिका’ ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारतका भव्य प्रतीक भी बनेगी।

हर महिने पीएम मोदी करते है मन की बात

दरअसल, पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को 'मन की बात' करते हैं। बता दें कि इससे पहले मन की बात कार्यक्रम का 102वां एपिसोड 18 जून को टेलीकास्ट किया गया था। इस एपिसोड में योग दिवस पर चर्चा की गई थी।


Comment As:

Comment (0)