UP News

UP News : दामाद ने उठाया ऐसा कदम , मज़बूरी पता चली तो हो गए लोग हैरान

Lucknow Desk : उत्तर प्रदेश के कासगंज से ये ऐसी खबर है। जिसको सुनाने के बाद सब हैरान हो गए। क्यों की बात ही ऐसी कुछ है। जो लोगों आश्चर्य कर रही है। ससुराल वालों ने अपने दामाद को घर बुलाया। उसके बाद ऐसा क्या हुआ। जो नहीं होना चाहिए था। उसके घर आने के बाद ससुराल वाले उसे ससुराल में रहकर ही काम काज करने के लिए दबाव बनाने लगे। वह ससुराल में घर जमाई बनकर नहीं रहना चाहता था, लेकिन पत्नी के भाई उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। 

अलीगढ़ निवासी रवि कुमार को पांच जून 2023 को ग्राम अहरौली निवासी ससुराल वालों ने धोखे से घर पर बुला लिया। उसके घर आने के बाद ससुराल वाले उसे ससुराल में रहकर ही काम काज करने के लिए दबाव बनाने लगे। वह ससुराल में घर जमाई बनकर नहीं रहना चाहता था, लेकिन पत्नी के भाई उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। 

बताते चले कि पत्नी के भाई आनंद, सचिन, भारत और मुकुल के लगातार दिए जाने वाले दबाव से वह परेशान रहने लगा। उसने अपने घर फोन करके इस बारे में जानकारी दी। उसने अपने घरवालों को बताया कि वो एक दो दिन में लौट आएगा। घरवाले उसके आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें ऐसी खबर मिली की पैरों तले जमीन खिसक गई। 

बताया गया है ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर रवि कुमार ने 11 जून की रात को बाथरूम में आत्महत्या कर ली। इस मामले की प्राथमिकी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई। आरोपी सचिन और भारत ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। 


Comment As:

Comment (0)