
Chandrayaan-3 Mission : चांद की सतह पर उतरा प्रज्ञान रोवर, ISRO ने जारी किया पहला VIDEO
नई दिल्ली: भारत ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान की सफलता के बाद से देशभर में काफी उत्साह का माहौल है। वहीं अब ISRO ने चंद्रयान की लैंडिंग से ठीक पहले का वीडियो 24 अगस्त गुरुवार शाम जारी किया। यह वीडियो चंद्रयान-3 ने भेजा है। इसमें चांद का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। बता दे कि 2 मिनट 17 सेकेंड के इस वीडियो में चांद की सतह पर शुरुआत में लहरों जैसा नजारा दिखा, पास पहुंचते ही वहां गड्ढे नजर आए।
वहीं चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद छह पहियों और 26 किलो वाले प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर घूमना शुरू कर दिया। लैंडिंग के करीब 14 घंटे बाद गुरुवार सुबह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रोवर के बाहर आने की पुष्टि की। जबकि INSPACE चेयरमैन पवन के गोएनका ने बुधवार देर रात ही प्रज्ञान रोवर की रैंप से बाहर निकलते हुए तस्वीर शेयर कर दी थी।
ISRO ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 की सभी गतिविधियां चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर निर्धारित समय पर है और सभी प्रणालियां सामान्य रूप से हैं। लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE को आज स्टार्ट कर दिया गया है, जबकि प्रोपल्शन मॉड्यूल पर SHAPE पेलोड रविवार को चालू किया गया था। रोवर ने चंद्रमा की सतह पर अपनी गतिशीलता का संचालन शुरू कर दिया है।
भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) ने चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले का एक वीडियो जारी किया है। लैंडर इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की तस्वीरें कैसे खींची हैं। इस वीडियो में विक्रम लैंडर के लैंड होने से पहले चांद की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। चांद के गड्ढे और तेज हवाएं चल रही हैं। आपको बता दें कि भारत ने अतरिक्ष अभियान में बड़ी छलांग लगाते हुए मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ को 23 अगस्त की शाम 6.02 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर दिया है। चांद के इस क्षेत्र में लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।