
Madhya Pradesh : भोपाल में प्रधान मंत्री का बोल , कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा
Lucknow Desk : आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। वहीं प्रधान मंत्री का बीते छह महीने में ये पीएम का सातवां दौरा है। पीएम जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में करीब 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने क्या किया, ये वक्त मध्य प्रदेश को विकसित बनाने का है, ऐसे वक्त में कांग्रेस को जरा भी मौका मिल गया तो एमपी को बदनाम और बर्बाद कर देंगे। कांग्रेस एक बार फिर एमपी को बीमारू बाबा देगी। कांग्रेस वो जंग लगा लोहा है जो रखे रखे खराब हो जाता है। कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न वो देश को बदलना चाहती है।
पीएम मोदी बोले- कांग्रेस खुद को बदलना नहीं चाहती
कांग्रेस पर बड़ी हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस के नए संसद भवन को पहले दिन से विरोध किया. कांग्रेस नकारात्मकता फैलाती है। कांग्रेस नकारात्मकता फैलाती है। कांग्रेस खुद को बदलना नहीं चाहती है। कांग्रेस विकसित भारत के हर एक प्रोजेव्ट का विरोध करती है। कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का विरोध किया। आप बताइए जब आपके देश का नाम सम्मान बढ़ता है तो आपको खुशी होती है या नहीं। लेकिन कांग्रेस को खुशी नहीं होती है।
कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है: PM
वही आगे मोदी ने कहा की कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है, जो बारिश में रखा-रखा खत्म हो जाता है। भाजपा आज वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेने ला रही है। स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की प्रशंसा हर कोई कर रहा है। ये भी कांग्रेस को नहीं पच रहा है। भाजपा सरकार ने नया संसद बनाया, आने वाली सदियों तक देश की सेवा करे। भारत का अपना संसद भवन बना, पूरा देश इसकी प्रशंसा कर रहा है। लेकिन कांग्रेस ने पहले दिन से विरोध करना शुरू कर दिया। भारत कोई भी उपलब्धि हासिल करे कांग्रेस को पसंद नहीं आता।
एमपी में भाजपा सरकार के 30 साल पूरे: PM
एमपी में भाजपा सरकार को 30 साल पूरे हो गए हैं। जो युवा पहली बार वोट डालेंगे उन्होंने सिर्फ भाजपा सरकार को ही देखा है वे युवा सौभाग्य शाली है कि उन्होंने कांग्रेस का बुरा शासन नहीं देखा। कांग्रेस के शासन की पहचान थी। कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के युवाओं ने अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और शहर नहीं देखे। अपने हर कार्यकाल में भाजपा ने एमपी को नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है। यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। गेंहू उत्पादक राज्यों में एमपी को अग्रणी राज्य के रूप में देखा है।
पीएम मोदी बोले- कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है. कांग्रेस देशहित को नहीं समझती
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'बीजेपी ने मध्य प्रदेश को सुशासन दिया है। चारों तरफ से मध्य प्रदेश विकास कर रहा है। एमपी को लोगों ने विकास का रास्ता बनाया है. राजस्थान में कांग्रेस ने बर्बादी ला दी है। कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है। हजारों करोड़ों लूटती है। मध्य प्रदेश को कांग्रेस के हाथों में नहीं जाने देना है। क्या आप एमपी को फिर से बीमार बनाना चाहते हैं। कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है। कांग्रेस देशहित को नहीं समझती है।